मर्जी के खिलाफ शादी का दबाव बना जानलेवा, अमेठी में युवती ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक हैरान करने वाला मामला सामने है, जहां शादी की तारीख पक्की करने आए लड़का पक्ष के लोगों के सामने युवती घर से बाहर गई और घर के पीछे स्थित बाग में जाकर फांसी लगा ली. कुछ देर बाद जब परिजन लड़की को खोजते हुए बाग में पहुंचे तो उसका शव पेड़ के सहारे फांसी पर लटका देखकर सन्न रह गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.
मामला जामो थाना क्षेत्र के दुलापुर गांव का बताया जा रहा है. .यहां के रहने वाले राम प्रसाद की बेटी गुंजन की शादी वारिशगंज टांडा गांव के रहने वाले राजकुमार के बेटे सत्यनारायण के साथ तय हुई थी. लड़की घर पर लड़के वाले शादी की डेट के लिए आये थे. दोनों परिवार हंसी खुसी बातें कर ही रहे थे कि लड़की मोबाइल से बात करते घर से बाहर निकली. लड़की टमाटर लेने की बात कह कर घर के पीछे बाग में जाकर पेड़ से लटककर फांसी लगा ली.
बाग में पेड़ से लटकता मिला शव
कुछ देर बाद उसकी छोटी बहन शौच के लिए बाग की तरफ गई तो लड़की का शव पेड़ से लटका देखा. चिल्लाते हुए उसकी बहन घर पहुंची और परिजनों को मामले की जानकारी दी. इस दौरान परिजन भी उसकी तलाश करने में जुटे हुए थे. लड़की के पिता राम प्रसाद ने कहा कि उसकी बेटी बीए पास थी और आज लड़के वाले शादी की डेट फिक्स करने आये थे. वहीं उसकी दूसरी बहन शौच के लिए बाग की तरफ गई तो घटना की जानकारी हुई.
शादी से नाराज थी लड़की
गांव के ही रहने वाले लोग बिना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि लड़की शादी से नाराज थी, वो वहां पर शादी नहीं करना चाहती थी. जिसको लेकर आए दिन वो घरवालों से नाराज रहती थी.
जामो थाना इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. परिजनों से बातचीत की जा रही है. तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.
यहां भगवान को चढ़ती है चॉकलेट-टॉफी, मान्यता—दूर होती हैं रोग और परेशानियां
वैशाख अमावस्या पर करें ये अचूक उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
क्या आप भी लेते हैं ये 3 नाम? आचार्य पुंडरीक ने बताया क्यों है मनाही
डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली दुनिया
राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
नवा रायपुर में जनसैलाब के बीच गरिमामय वातावरण में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती