छत्तीसगढ़ के जशपुर से '16 साल की नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 9 जुलाई की है। लेकिन मामले को शांत करने के लिए 1 लाख रुपये का लेनदेन किया जा रहा था। हम परिवार तक पहुंच गए और हमने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। आरोपी हिरासत में हैं और आगे की जांच की जा रही है।' पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दिन नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में गई थी। यहां चार लोगों ने मिलकर लड़की को किडनैप कर लिया था। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। लड़की के साथ मारपीट भी की गई थी। किसी तरह लड़की जब अपने घर पहुंची थी तब परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। लड़की को असहनीय पीड़ा देने वाले आरोपियों ने इसके बाद उसके परिजनों से मुलाकात कर 1 लाख रुपये में मामले को रफा-दफा करने का सौदा तय किया। एक इकरारनामा भी इस संबंध में आरोपियों की तरफ से लिखवाया गया था।  जब गांव वालों को इस बात की भनक लगी तब उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी। जिसके बाद अब चारों आरोपी कानून के शिकंजे में हैं।