श्रीलंका दौरे पर टीम चयन को लेकर विवादों में आये गंभीर
मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने श्रीलंका दौरे के लिए जिस प्रकार टीम में कई अच्छे खिलाड़ियों को जगह नहीं देते हुए नये खिलाड़ियों को शामिल किया है। उसे उनपर सवाल उठाने लगे है। श्रीलंका दौरे की लिए चयनित टीम में ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा, के अलावा रुतुराज गायकवाड़ और अभिषेक शर्मा को भी जगह नहीं मिली है जबकि रियान पराग ओर शिवम दुबे को कमजोर प्रदर्शन के बाद भी शामिल कर लिया गया है।
रोहित शर्मा के टी-20 प्रारुप से संन्यास लेने के बाद सभी को उम्मीद थी कि उपकप्तान हार्दिक पंड्या को कप्तानी मिलेगी पर सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने गंभीर के फैसलों पर सवाल उठाये हैं। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करीबी खिलाड़ियों का बाहर किया जा रहा है। इसका कारण ये है कि जडेजा, रुतुराज और पंड्या के धोनी से काफी अच्छे संबंध रहे हैं।
पहले बात करते हैं रुतुराज की। रुतुराज को धोनी का बेहद करीबी माना जाता है। आईपीएल में धोनी ने गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में अपनी कप्तानी में ही आगे बढ़ाया था। अब गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स के नए कप्तान हैं। विश्व कप के ठीक बाद जिम्बाब्वे दौरे पर इस क्रिकेटर ने दो अर्धशतक लगाये थे। इसी तरह जिम्बाब्वे दौरे पर 46 गेंद में में शतक लगाने वाले अभिषेक शर्मा को भी टीम में नहीं रखा गया है। वहीं जडेजा भी धोनी के करीब रहे हैं। वह आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेलते थे। जडेजा से टी20 से संन्यास ले लिया है और माना जा रहा है कि वह भविष्य की योजनाओं के लिए शामिल नहीं है। इसलिए उन्हें बाहर किया गया है।
इसके अलावा पंड्या भी धोनी के पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं पर गंभीर के कोच बनते ही उनमी जगह सूर्यकुमार को कप्तान बना दिया गया। इसके लिए तर्क ये दिया गया कि पंड्या बार-बार चोटिल होने के कारण लगातार टीम के लिए उपलब्ध नहीं होते। वहीं गंभीर के करीब श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है।
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार