नवीकरणीय ऊर्जा से लेकर दुर्लभ खनिज तक, भारत-अर्जेंटीना साझेदारी होगी मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में अपने पांच देशों के दौरे पर हैं। त्रिनिदाद और टोबैगो के बाद पीएम मोदी अर्जेंटीना पहुंचे हैं। यह यात्रा भारत के नजरिए से काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि 57 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री द्विपक्षीय यात्रा के लिए अर्जेंटीना गए हैं।
हालांकि, साल 2018 में पीएम मोदी G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए अर्जेंटीना जा चुके हैं, लेकिन तब वह बहुपक्षीय सम्मेलन का हिस्सा थे। इस बार का दौरा पूरी तरह से द्विपक्षीय सहयोग को विस्तार देने के लिए हैं।
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात
पीएम मोदी जब अर्जेंटीना के एजीजा इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पीएम मोदी अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली से भी मुसाकात करने वाले हैं।
दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच रक्षा, कृषि, ऊर्जा, खनन, नवीकरणीय ऊर्जा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और निवेश जैसे कई विषयों पर चर्चा होनी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक का फोकस लाभकारी साझेदारी पर रहेगा।
भारत के लिए अर्जेंटीना क्यों है जरूरी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे को लेकर अपने बयान में यह साफ किया कि भारत और अर्जेंटीना के बीच कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।
अर्जेंटीना कृषि उत्पादों में अग्रणी है और भारत के लिए अनाज व तिलहन का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन सकता है।
अर्जेंटीना में लिथियम और अन्य दुर्लभ खनिज भरपूर मात्रा में हैं, जो भारत की ईवी और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के लिए बेहद जरूरी है।
अर्जेंटीना की Vaca Muerta शेल गैस परियोजना भारत के लिए दीर्घकालिक ऊर्जा साझेदारी की राह खोल सकती है।
भारत की अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) में अर्जेंटीना की भागीदारी से दोनों देश हरित ऊर्जा सहयोग को बढ़ा सकते हैं।
पीएम मोदी को त्रिनिदाद में मिला सर्वोच्च सम्मान
अर्जेंटीना जाने से पहले पीएम मोदी त्रिनिदाद और टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा पर थे, जहां उन्हें 'द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो' से सम्मानित किया गया।
यह त्रिनिदाद का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है और पीएम मोदी इसे प्राप्त करने वाले पहले विदेश नेता बन गए हैं। इस दौरान भारत और त्रिनिदाद के बीच 6 महत्वपूर्ण समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए जिनमें व्यापार, डिजिटल ट्रांजैक्शन, संस्कृति, स्वास्थ्य और समुद्री सहयोग शामिल है।
अर्जेंटीना के बाद जाएंगे ब्राजील और नामीबिया
पीएम मोदी अर्जेंटीना की यात्रा के बाद 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ब्राजील भी जाएंगे, जहां बहुपक्षीय वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद पीएम मोदी राजकीय यात्रा के लिए नामीबिया भी जाएंगे, जहां भारत- अफ्रीका संबंधों पर फोकस होगा।
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड
कैंची से घायल बच्चे की जान पर बनी आफत, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाया
ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है आंखों और मुंह की ड्राइनेस, जानें बचाव के तरीके
प्रकृति का अनमोल खजाना है नागालैंड, मानसून में इन 5 जगहों का नजारा नहीं भूलेंगे