सोने में निवेश के बदले माेटे मुनाफे का लालच देकर की धोखाधड़ी
राजधानी के कोतवाली इलाके में सदर बाजार के व्यापारी के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज किया गया है। व्यापारी ने सोने में निवेश से ज्यादा लाभांश मिलने का झांसा देकर सवा करोड़ से अधिक के सोने की रकम वापस न कर धोखाधड़ी की।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक जुलाई 21 से सितंबर 23 के बीच धोखाधड़ी की गई। कमल विहार के सेक्टर 4 निवासी दीपक सदाशिव ढोबले (35) ने मारुति रेसीडेंसी अम्लीडीह निवासी आदित्य सोनी को सोने में निवेश का ऑफर दिया।
दोनों की मुलाकात श्री गणेश रिफाइनरी सदर बाजार में हुई थी। ऑफर को लाभकारी जानकर आदित्य ने 1700 सौ ग्राम सोना और 36 किलो चांदी कीमत एक करोड़ 26,49,500 रुपये को निवेश किया। दीपक सदाशिव ढोबले जो कि सदर बाजार में सोना चांदी गलाई कर टंच का काम करता है।
प्रार्थी आदित्य का पूर्व में व्यापारिक कार्य से उसके दुकान में अपने जेवर संबंधित काम से आना-जाना था। दीपक सदाशिव ढोबले के दुकान पर गया था, तो उसने कहा कि पैसा कमाना चाहते हो तो घर में जो भी जेवर, आभूषण रखा होगा, उसे लाकर दे दो। बदले में प्रतिमाह लाभांश की राशि मिलती रहेगी।
आदित्य उसके झांसे में आ गया और घर में रखे कुछ पुराने पैतृक आभूषण को लाकर दीपक को दिया। प्रतिमाह लाभांश के रूप सोना के बदले रकम देता रहा। उसी प्रकार धर्मेन्द्र सोनी से भी आरटीजीएस, नगद एवं आभूषण के माध्यम से कुछ 800 ग्राम सोना लेकर उसे बाजार में चलाने की बात कह कर रख लिया।
बदले में कुछ माह तक लाभांश राशि देता रहा। जमा सोना वापस मांगने पर दीपक किश्तों में दूंगा कहने लगा। इसके बाद 10 महीने से न लाभांश दे रहा न निवेश के जेवर लौटा रहा। जिसके बाद आरोपित के खिलाफ अपराध कायम किया गया।
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
रोहित शेट्टी के घर गोलीबारी मामले में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से छह आरोपियों को किया गिरफ्तार