विदेश मंत्री एस जयशंकर ने PM मोदी को बधाई दी
एनडीए के बहुमत पाने पर विदेश मंत्री एस जय शंकर ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि आपका नेतृत्व भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए फिर से आगे बढ़ाएगा।एस जय शंकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार में देश के लोगों का जीवन बेहतर हुआ है। इसके साथ ही भारत का कद भी दुनिया में काफी बढ़ा है।एस जय शंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी को बहुमत के साथ एनडीए का नेता चुने जाने पर बहुत बधाई।आपके नेतृत्व में देश के लोगों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है और पूरी दुनिया में भारत का सम्मान भी बढ़ा है।
मुझे पूरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर होगा।’लगातार तीसरी बार एनडीए को लोकसभा चुनाव में जीत के बाद दुनियाभर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई मिल रही है। मालदीव सहित कई पड़ोसी देशों के अलावा इस्राइल, यूक्रेन और इटली से भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं मिली हैं।एक दिन पहले ही एनडीए ने सर्वसम्मिति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लिया है। नई दिल्ली में बुधवार को हुई बैठक में एनडीए के 21 नेताओं ने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके मोदी को अपना नेता स्वीकृत किया है। जिससे नरेंद्र मोदी के एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। बैठक में सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले 10 सालों में उनके कार्यकाल और देश में विकास कार्यों के लिए उन्हें बधाई भी दी है।
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह
Arjun Tendulkar ने रचाई शादी, Mumbai में Sania Chandok संग लिए सात फेरे
उज्जैन की कांता गोयल ने मां की ममता से संवार दिए 100 बच्चों के सपने
दक्षिण एशिया में टकराव बढ़ा, बमबारी का तेल-गैस आपूर्ति पर क्या असर?
मध्य प्रदेश में वन मंजूरी में देरी से 48 सड़क परियोजनाएं अटकीं, CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार