फिल्म 'देवरा' ने दुनियाभर में की शानदार कमाई, छू लिया कलेक्शन का ये आंकड़ा
फिल्म देवरा को बीते महीने के अंत में बड़े पर्दे पर उतारा गया है। जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्ववी कपूर जैसे फिल्मी सितारों से सजी इस मूवी ने उम्दा कहानी और धुआंधार एक्शन से हर किसी को सरप्राइज किया है। कमाई के मामले में देवरा पार्ट-1 ने अपनी धाक जमाई है।
खासतौर पर वर्ल्डवाइड इस मूवी को ऑडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 6 दिन के भीतर दुनियाभर में देवरा की कुल कमाई कितनी हो गई है।
दुनियाभर में देवरा की कमाई का बजा डंका
27 सितंबर को देवरा को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। निर्देशक कोरतल्ला शिवा की इस मूवी ने अब तक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से देवरा पार्ट-1 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। जिसका अंदाजा फिल्म की धमाकेदार कमाई के जरिए आसानी से लगाया जा सकता है। गुरुवार को मेकर्स की तरफ से देवरा के लेटेस्ट वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी एक्स हैंडल पर दी गई है।
उनके अनुसार अब तक रिलीज के 6 दिन के अंदर देवरा ने ग्लोबली 396 करोड़ का कारोबार कर लिया है और जल्द ही फिल्म 400 करोड़ के जादुई आंकडे़ को पार करती हुई नजर आएगी। कमाई के इन आंकड़ों को देखकर मेकर्स के चेहरे खुशी से खिल गए होंगे। जिस तरह से देवरा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन आगे बढ़ रहा है, उस आधार पर आने वाले समय ये मूवी रिकॉर्ड बनाती दिखेगी।
पार्ट 2 और भी अधिक होगा खास
देवरा पार्ट 1 की कहानी अंतिम मोड़ पर भारी सस्पेंस के साथ खत्म होती है और उसमें कई सवाल नजर आते हैं। जिनके जवाब पार्ट 2 में मिलेंगे। अब अनुमान लगा लीजिए जिस तरह देवरा ने अपने पहले पार्ट में कमाल किया है तो इसकी सीक्वल और भी अधिक धमाकेदार हो सकता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (21 फ़रवरी 2026)
श्रम विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने श्रमिक भाई -बहन बनें जागरूक- राजस्व मंत्री वर्मा
डिजिटल सुविधा केंद्र में 86 वर्षीय भक्तिन राय को अंगूठे के निशान पर मिल रही सुविधाएं
मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू, जंगल सफारी में मिला नया आश्रय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव दतिया को देंगे 532 करोड़ रूपये के विकास की सौगातें
खेल आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि