प्राइवेट स्कूल की फीस भरने के लिए पिता किडनी बेचने को मजबूर
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक पिता को बच्चों की स्कूल फीस भरने के लिए किडनी बेचने को महबूर होना पड़ा है। मजबूर पिता ने एक पत्र लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको लेकर समाज सेवी मदद के लिए आगे आए हैं। रोजा के आदर्श नगर कॉलोनी के रहने वाले अर्जुन का कहना है कि 2014 में उन्होंने रोजा मंडी में किराए पर दुकान लेकर गल्ले का कारोबार शुरू किया था।
कुछ समय तक सब कुछ ठीक था लेकिन कोरोना काल में लॉकडाउन लगा तो कारोबार चौपट हो गया। बड़े व्यापारियों का कर्ज उस पर चढ़ गया। कर्ज उतारने और बच्चों की पढ़ाई जारी रख सके इसलिए अर्जुन दिल्ली चला गया और दिल्ली में उसने कबाड़ का काम शुरु किया लेकिन हालात नहीं सुधरे। दो साल दिल्ली में ठोकरे खाने के बाद वापस शाहजहांपुर आ गया और मजदूरी करने लगा लेकिन गरीबी ने उनका दामन नहीं छोड़ा।
अर्जुन की बेटी एक डिग्री कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रही है जबकि बेटा सीबीएसई के एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं का छात्र है। अर्जुन का कहना है कि तंगहाली के कारण एक साल से बेटे की फीस जमा नहीं कर पाए हैं। फीस जमा न होने से बेटे को स्कूल से निकाल दिया गया है। जैसे-तैसे घर का खर्च चल रहा है। पत्नी रूई की बातियां बनाकर दुकानों पर बेचती है, उससे घर के छोटे मोटे खर्च निकल पाते हैं। प्राइवेट स्कूल की भारी भरकम फीस जमा कहां से करेंगे इसलिए किडनी बेचना चाहते हैं। उसके लिए उन्होंने चिट्ठी लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। हालांकि उनकी बेबसी को देखकर समाजसेवी मदद के लिए आगे आए हैं लेकिन वह भी ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं।
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा
CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई
जब काम मांगने 'धुरंधर' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के पास गई थीं मृणाल ठाकुर, एक्ट्रेस ने साझा किया किस्सा
T20 WC 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, संभावित प्लेइंग 11 और हार्दिक-बुमराह को आराम
Surya Grahan 2026: आज आसमान में दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, क्या भारत में भी लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए टाइमिंग
सबरीमाला में महिलाओं के साथ भेदभाव मामले में नौ जजों की पीठ गठित