सुकमा में जवानों के कैंप के पास विस्फोट, डीआरजी जवान घायल
रायपुर । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सली गतिविधयां फिर से बढ़ने लगी हैं। रविवार को सुबह 11 बजे यहां जवानों के कैंप के पास आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। घायल कॉन्सटेबल विनोद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना रायगुड़ा के जंगल में हुई। यहां जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। सुकमा एसपी किरण चौहान ने बताया कि हालही में रायगुड़ा में एक नया सुरक्षा कैंप बनाया था। इसी कैंप से डीआरजी की एक टीम एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी, तभी नक्सलियों द्वारा पहले से बिछाए गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आ गए। घायल विनोद को तुरंत रायगुडा कैंप पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हें सुकमा अस्पताल भेजा गया है। नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए अक्सर आईईडी बम का इस्तेमाल करते हैं। इन बमों की वजह से पहले भी कई बार सुरक्षाबलों को नुकसान उठाना पड़ा है। जंगलों में बिछाए गए ये बम कई बार स्थानीय आदिवासियों और मवेशियों के लिए भी खतरा बन जाते हैं, जिससे कई बार जान भी गई है। पर सुकमा में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कई बार नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने का प्रयास किया है।
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा