शिवकाशी में पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की झुलसकर मौत
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में मंगलवार को एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। इस धमाके में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अग्निशमन विभाग ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इलाके से भारी मात्रा में धुआं निकलता हुआ दिख रहा है। राहत और बचावकर्मी इस समय घटनास्थल पर मौजूद है।
दो माह पहले भी हुआ था धमाका
इससे पहले 9 मई को भी शिवकाशी के पास एक पटाखा निर्माण कारखाने में जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे में पांच महिला श्रमिकों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं, बारह अन्य झुलस गए। पिछले कुछ सालों में भारत की पटाखा राजधानी में कई घातक विस्फोट हुए हैं। पिछले साल अक्टूबर में ही, एक पखवाड़े से भी कम समय में 27 लोग मारे गए थे। इस महीने, एक पत्थर की खदान में हुए विस्फोट में तीन लोग मारे गए।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
DGCA ने Air India पर लगाया 1 करोड़ का जुर्माना
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ