एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
बिलासपुर । एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हॉल में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डा. प्रेम सागर मिश्रा ने निदेशक (वित्त)जी. श्रीनिवासन, निदेशक तकनीकी (संचालन)एस.एन. कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, विभिन्न विभागाध्यक्षगण, अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति में पीव्ही श्रीनिवास राव प्रबंधक, निदेशक तकनीकी संचाालन सचिवालय, श्रीमती मौसमी मित्रा वरिष्ठ लिपिक लोकसूचना विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी। महाप्रबंधक (कार्मिक-प्रशासन/एनईई/औद्योगिक संबंध) अनूप कुमार संतोषी भी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने.अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी के योगदान, कार्यकौशल से ही कम्पनी सफलता के मुकाम पर पहुँची है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की गयी। सेवानिवृत्त अधिकारियों.कर्मचारियों ने कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यहॉं के कर्मचारियों में कार्य के प्रति बहुत ही निष्ठा है। यहाँ की कार्यसंस्कृति उत्कृष्ठ है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प?ते हुए सफलतापूर्वक उद्घोषणा का दायित्व उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने निभाया।
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा