भोपाल। शहर के देहात इलाके बैरसिया के शातिंकुज में रहने वाली एक स्कूली छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाने के नजदीक रहने वाली किशोरी का दो युवको ने उस समय अपहरण कर लिया जब वो मॉ के साथ जा रही थी। अपहरण के बाद आरोपियों ने उसके साथ छेडख़ानी की इतना ही नही किशोरी ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियो ने उसे करंट लगाया। मिली जानकारी के अनुसार 12 साल की नाबालिग निजी स्कूल में आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। उसके पिता सरकारी स्कूल में टीचर हैं। किशोरी बीती शाम अपनी मॉ के साथ किसी काम से जा रही थी। रास्ते मे उसकी मां आगे चल रही थीं, वही छात्रा थोडा पीछे थी। इसी दौरान दो युवक आए और रेंज चौराहा से किशोरी को मुंह दबाकर अगवा अपने कब्जे मे कर लिया। आरोपी किशोरी को बोरी में बांधकर बाइक में बीच में रखकर ले गए। घबराये परिवार वालो ने उसकी तलाश के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। तुंरत ही हरकत मे आई पुलिस ने किशोरी को लड़की को बुधवार अलसुबह थाने के पीछे बने एक मकान के कमरे से बरामद कर लिया। किशोरी ने शुरुआत मे पुलिस और परिवार वालो को बताया कि उसे अगवा कर ले गये आरोपियो ने उसके प्रायवेट पार्ट के साथ छेडख़ानी की थी। बताया जा रहा है, कि बच्ची के आरोपियों ने हाथ पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। वहीं उनकी अशलील हरकतो का विरोध करने पर आरोपियो ने उसके साथ मारपीट कर उसे करंट भी लगाया। सनसनीखेज घटना की जानकारी मिलने पर आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिये अस्पताल भेजा। वही आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्काल ही घेरांबदी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी योगा टीचर है, और दूसरा प्राइवेट नोकरी करता है। आरोपियों के नाम नर्मदा जाटव और राज कुमार जाटव बताये गये है। मामले की गंभीरता केा देखते हुए आरोपियों के घर पर हथोडा चलाते हुए उन्हे तोडा गया है। अफसरो का कहना है कि मासूम किशोरी फिलहाल घबराई हुई है, उसकी काउंसिलिग कराते हुए उससे आगे की पूछताछ करने की कोशिश की जा रही है।