डॉक्टर्स चिकित्सालय की आत्मा हैं: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को चिन्हित करना और उन्हें सम्मानित करना, संपूर्ण समाज को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये प्रेरित करता है। यह हमारे समाज की गौरवशाली परंपरा है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स चिकित्सकीय सेवाओं की आत्मा हैं। अधोसंरचना विकास के साथ चिकित्सकों का समर्पण, सेवाभावना और कर्मठता ही स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करती है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल होटल रेडिसन भोपाल में निजी संस्थान पत्रिका समूह के "मेडेक्स अचीवर्स-2024" अवार्ड कार्यक्रम में शामिल हुए।
उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश में मनोबल की कमी नहीं हैं। जिस प्रकार हम ऊर्जा में, कृषि में और स्वच्छता क्षेत्र में अग्रणी हैं, उसी प्रकार सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यप्रदेश को शीर्ष में ले जाने के लिए संकल्पित हैं। हमारा लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश मेडिकल सेवाओं के प्रदाय का हब बने। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने चिकित्सा क्षेत्र की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 डॉक्टर्स को सम्मानित किया। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ) अजय सिंह सहित पत्रिका समूह के प्रतिनिधि उपस्थित थे।।
मानपुर के पास फार्महाउस पर पुलिस का छापा, 18 जुआरी गिरफ्तार, 13 लाख नकद जब्त
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढी मुश्किल, उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को दिए जांच के आदेश
मिडिल ईस्ट तनाव से रुपया कमजोर, डॉलर के मुकाबले टूटी भारतीय मुद्रा
पश्चिम एशिया तनाव का असर: सेंसेक्स 976 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे
मैदान पर आक्रामक अंदाज पड़ा महंगा, अर्शदीप सिंह को भरना होगा जुर्माना
अनोखा सफर: फ्लाइट छूटी तो ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे
रायपुर में कमर्शियल गैस का संकट, सिलेंडर नहीं मिलने से 20 रेस्टोरेंट-कैफे बंद
टी20 विश्वकप के बाद बदली रैंकिंग: जानिए दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर
आईपीएल से पहले मालदीव पहुंचे रोहित शर्मा, शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल