आगरा में जिला शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित की
आगरा । यूपी के आगरा में तापमान 47 डिग्री पार कर जाने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मकालीन छुट्टी घोषित कर दी है। समर वेकेशन मिलने के बाद छात्रों और उनके माता-पिता ने राहत की सांस ली। आदेश के मुताबिक भीषण गर्मी में स्कूलों का लगातार संचालित होना ठीक नहीं है। ऐसे में 21 मई से लेकर 30 जून तक के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित की गयी है। आगरा में 21 मई से लेकर 30 जून तक के लिए 12वीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिये गए हैं। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश के मुताबिक ऐसी भीषण गर्मी में ग्रीष्मावकाश के दौरान स्कूल संचालित नहीं किये जाएंगे। यदि स्कूल संचालित किये जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश में मौसम की मार देखने को मिल रही है। यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में आगरा, मथुरा, जालौन समेत अन्य जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। गर्मी लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच अब स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव