शादी से पहले विवाद, मुरादाबाद में दूल्हे ने पुजारी पर किया हमला
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दूल्हे को अपनी शादी के दिन ही जेल जाना पड़ गया. वो जब बारात लेकर घर से निकला तो रास्ते में मंदिर में उतरा. वहां उसने पूजा करनी थी. आरोप है कि दूल्हा अपने कैमरामैन के साथ बिना जूते उतारे ही मंदिर में दाखिल हो गया. जब पुजारी ने उसे टोका तो वो बौखला गया. उसने पुजारी का सिर फोड़ दिया. पुलिस तक मामला पहुंचा तो दूल्हे राजा को जेल में डाल दिया गया. बाद में उसे चेतावनी देकर सिर्फ इसलिए छोड़ा गया क्योंकि उसी दिन उसकी शादी थी.
जहां एक तरफ पुजारी ने दूल्हे और बारातियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं, दूल्हे पक्ष ने पुजारी और उसने बेटे पर पिटाई का आरोप लगाया है. दूल्हे पक्ष का कहना था कि मारपीट पुजारी के बेटे ने शुरू की थी. दूल्हे ने कहा- हम तो बरात लेकर जा रहे थे. पुजारी के बेटे ने हम लोगों पर चाकू चलाए. पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल आठ लोगों का मेडिकल कराया. लेकिन बाद में दूल्हे को छोड़ दिया गया.
घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की है. डिडौरा गांव में रविवार को शंकर पुत्र करन सिंह की बरात संभल के गांव ततारपुर की मिलक जानी थी. घुड़चढ़ी की तैयारियों के बीच रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे दूल्हा अपने परिवार की कुछ महिलाओं और रिश्तेदारों के साथ गांव के चामुंडा मंदिर में पूजा करने गया. मंदिर के पुजारी भारत सिंह का कहना है कि दूल्हा और कैमरामैन जूता पहनकर मंदिर में घुस गए. मैंने दूल्हे और उसके परिवार को टोका तो वह भड़क गए. इसे लेकर कहासुनी हुई, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया. इसी बीच दूल्हे के साथ आई एक महिला ने धमकी दी. कहा- अभी तेरा दिमाग ठीक कराती हूं. फिर वह चली गई.
ईंट पत्थर और हथियार लेकर मंदिर में घुसे
कुछ देर बाद दूल्हा के परिजन और रिश्तेदार हाथों में धारदार हथियार और ईंट पत्थर लेकर मंदिर में घुस आए. बताया कि दूल्हा भी हथियार लेकर पहुंचा था. हमलावरों ने मुझ पर हमला कर दिया. इससे मेरा सिर फट गया. मेरे पेट पर चाकू से वार किए. मेरी पत्नी जावित्री देवी बचाने पहुंची तो उसे भी पीटा. इसी बीच मेरा बेटा कुशल सिंह पहुंचा. मुझे बचाने लगा तो हमलावरों ने उसे घेर लिया. हमले में वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हमले में पुजारी पक्ष की ओर से पुजारी भारत सिंह, नरेश सिंह, जावित्री देवी,बाबा कुशल सिंह और जगवीर घायल हो गए.
दूल्हे पक्ष ने पुजारी पर लगाया हमले का आरोप
वहीं दूल्हे के बहनोई कपिल ने कहा- मारपीट में मेरे भाई अमन और रिश्तेदार सतीश को भी चोटें आई हैं. आरोप लगाया कि पुजारी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर दूल्हा और उनकी फैमिली व रिश्तेदारों पर हमला बोल दिया. पुजारी ने जूते उतारने के लिए नहीं टोका, बल्कि मारपीट शुरू कर दी. हम बारात लेकर जा रहे थे, हम धारदार हथियार लेकर मंदिर क्यों जाएंगे. जिसके घर में शादी ब्याह होगा वो भला क्यों झगड़ा करना चाहेगा. पुजारी का बेटा बाबा कुशल दबंग किस्म का व्यक्ति है. गांव में पहले भी आए दिन लोगों से बदसलूकी कर चुका है. पुलिस मामले की जांच करेगी तो पता चल जाएगा कि पुजारी के बेटे ने ही चाकू से बरातियों पर हमला किया. फिलहाल मामले में जांच जारी है.
'आदिपुरुष' विवाद पर पहली बार खुलकर बोले मनोज मुंतशिर, कहा- सबसे बड़ी गलती थी
नाबार्ड सर्वे का खुलासा: गांवों में कमाई ठहरी, बढ़ते खर्च ने बिगाड़ा बजट
'दिल टूट गया है'— छात्रों पर कार्रवाई को लेकर भावुक हुए शेखर सुमन, सरकार से पूछे सवाल
88 करोड़ की ठगी मामले में बड़ा ब्रेकथ्रू, अविनाश राठौड़ का प्रत्यर्पण कर लाई पुणे पुलिस
वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात, चाकू के हमले में दो पालतू कुत्तों पर जानलेवा हमला
61 पेज के आदेश से मची हलचल, हाईकोर्ट ने दागी वकीलों के मामलों पर बनाई नई व्यवस्था
राहुल की मौत का जिम्मेदार कौन? अवैध ब्रेकर और प्रशासनिक चुप्पी पर परिजनों का सवाल
अमेरिकी सीनेट में H-1B को लेकर नया बिल, क्या भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स की बढ़ेंगी मुश्किलें?
टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया का डिप्लोमैटिक स्टॉप, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मुलाकात
भोपाल मेट्रो को मिली रफ्तार, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन; 4 नई ट्रेनों को हरी झंडी