छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 की आज से शुरुआत
रायपुर|छत्तीसगढ़ में 1 मई से जनगणना शुरु होने वाली है. इससे पहले आज यानि 16 अप्रैल से इससे पहले 16 अप्रैल से लोग अपनी जानकारी खुद से ऑनलाइन भर सकते हैं. इससे उन्हें बाद में घरों में आने वाले प्रगणकों को जानकारी नहीं देनी पड़ेगी. इससे लोगों का समय भी बचेगा और जो जानकारी पहले ही दे दी गई है वो भी सटीक रहेगी|
छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगी जनगणना
- छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में जनगणना का काम होगा. 16 अप्रैल यानि आज से 30 अप्रैल तक स्व-गणना की प्रक्रिया होगी.
- 1 मई से 30 मई की अवधि में होगी मकानों की गणना की जाएगी. जिसके लिए प्रगणक घर जाकर जनगणना के 33 प्रश्न पूछेंगे.
ऑनलाइन कैसे भरें जानकारी?
- ऑनलाइन इंट्री करने के लिए लोगों को SELF-ENUMERATION PORTAL में लॉग इन कर https://se.census.gov.in/ पर जाएं. छत्तीसगढ़ राज्य चुने व कैप्चा डालें.
- परिवार के मुखिया का नाम (बदलेगा नहीं), मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी यदि है तो डालें.
- जो लैंग्वेज पसंद है वही डालें, मोबाइल पर ओटीपी आएगी, शहर चुने फिर पिन कोड डालें.
- गूगल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर उसे अपने वार्ड के मकान के सही लोकेशन पर ले जाएं.
- कुल 33 सवालों के उत्तर एक-एक कर भरें, इन्हें समझने टूल किट-आवश्यक सूचना मिलेगा.
- भरी हुई जानकारी की अच्छे से जांच करने के बाद ही उसे सबमिट करें. दोबारा सुधार नहीं होगा.
- आखिर में 11 अंकों का एसई आईडी आएगी, यह H से शुरू होगी. मेल पर भी सूचना पहुंचेगी.
- जब प्रगणक घर आएंगे तब उन्हें बताएं. वे जानकारी का मिलान करेंगे. समय बचेगा.
जनगणना के लिए 62, 500 हजार अफसर-कर्मियों की लगी ड्यूटी
जनगणना के लिए 62 हजार 500 अफसर कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. 47 जनगणना अधिकारी, 250 जिला स्तर के अधिकारी होंगे. 472 चार्ज अधिकारी, 1160 मास्टर ट्रेनर्स, 51 हजार 300 प्रगणक होंगे. 9000 पर्यवेक्षकों की भी गणना के लिए ड्यूटी लगाई गई है. जनगणना 33 जिलों, 195 नगरीय निकायों, 252 तहसीलों और 19978 गांवों में की जाएगी|
मन्नत पूरी, फिर मातम: मंदिर से लौटते समय हादसे में महिला की मौत
हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करता है कच्चा प्याज
Amit Shah का बड़ा बयान: “दीदी को हटाने का समय आ गया”
Tej Pratap Yadav के बयान से मची हलचल, बोले- कभी भी टूट सकती है Rashtriya Janata Dal
DRDO का बड़ा कदम: AI सैटेलाइट ‘प्रज्ञा’ से मजबूत होगी देश की सुरक्षा
मैथ्यू हेडन का कड़ा रुख: 99 रन की हार को बताया 'अस्वीकार्य', बल्लेबाजों की मानसिकता पर उठाए सवाल।
क्रिकेट में अंडरवर्ल्ड की एंट्री: टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा की टीम पर फिक्सिंग का आरोप, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने।
गुजरात में 2500 करोड़ का साइबर घोटाला, बैंक अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार
11 साल के मासूम की निर्मम हत्या, नीले ड्रम में मिला शव
भोपाल में लेंसकार्ट विवाद गरमाया, ड्रेस कोड के विरोध में तिलक-कलावा कार्यक्रम