अमेरिका के कैलिफोर्निया में भीषण समुद्री तूफान से तबाही
कैलिफोर्निया में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। समुद्री तूफान की वजह से राज्य में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर देखा गया। तेज और तूफ़ानी बारिश की वजह से राज्य में बहुत नुकसान हुआ। एक सप्ताह से भी कम समय में पश्चिमी तट को अपनी चपेट में लेने वाला दूसरा "पाइनएप्पल एक्सप्रेस" तूफान सोमवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया में पहुंच गया। इस तूफान की वजह से पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई जिससे सड़कों पर बाढ़ आ गई और भूस्खलन हुआ।
कुछ दिन पहले दक्षिणी कैलिफोर्निया में वायुमंडलीय नदी के कारण मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए और इसके बाद अब "पाइनएप्पल एक्सप्रेस" तूफान ने राज्य में तबाही मचा रखी है।
लोगों से ड्राइव सीमित करने को लेकर किया गया अपील
सोमवार को कैलिफोर्निया और दक्षिण-पश्चिमी एरिजोना के कुछ हिस्सों में बाढ़ और तेज हवा की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस क्षेत्र में लगभग 3 करोड़ से ज्यादा लोग रहते हैं। इस क्षेत्र में बाढ़, तेज़ हवा और शीतकालीन तूफान की स्थिति को देखते हुए लोगों को अलर्ट मैसेज दिए गए हैं। अधिकारियों ने निवासियों से बाहर जाने और ड्राइविंग को जितना हो सके सीमित करने का आग्रह किया था।
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बाढ़ के बढ़ने की जताई उम्मीद
राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) के अनुसार, रविवार से पूरे लॉस एंजिल्स में 10 इंच (25.4 सेमी) से अधिक बारिश हुई है। यह क्षेत्र, देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, इस क्षेत्र में पूरे सप्ताह बारिश जारी रहने का अनुमान है। एनडब्ल्यूएस द्वारा पोस्ट किए गए एक ऑनलाइन नोटिस के अनुसार, "महत्वपूर्ण बाढ़ जारी है और इसके बढ़ने की आशंका है।"
राहुल गांधी सोमवार को वडोदरा आएंगे, आदिवासी क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर करेंगे संवाद
जहरीले दूध से हड़कंप: आंध्र प्रदेश में 16 मौतें, कई की हालत गंभीर
भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24×7 निगरानी
असम विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने दूसरी सूची जारी कर 7 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए
तेल-गैस संकट पर पीएम मोदी कर रहे बड़ी बैठक, होर्मुज के चक्रव्यूह को भेदने के लिए मंत्रियों संग चर्चा
आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक बनाये गए संजय पाण्डेय
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय