डिलीवरी ब्वाय की सड़क हादसे में मौत
नई दिल्ली। मुनिरका फ्लाईओवर के पास तड़के 27 वर्षीय जोमैटो डिलीवरी ब्वाय हरेंद्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी बाइक किनारे खड़ी कर पैदल ही सड़क पार कर रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। मृतक के पिता सुरेश चंद शर्मा डीडीए में क्लास-4 कैडर में कार्यरत हैं। पुलिस के मुताबिक तड़के 2:45 बजे आउटर रिंग, फुट ब्रिज के नीचे डीडीए फ्लैट्स गेट मुनिरका में सड़क हादसे को लेकर पीसीआर कॉल आई। टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। घायल को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरेंद्र पुत्र सुरेश चंद शर्मा निवासी मकान नंबर 751, सेक्टर 1, आरके पुरम, नई दिल्ली के रूप में हुई। मृतक जोमैटो में डिलीवरी ब्वाय के तौर पर काम करता था। वह शादीशुदा था और उसका 6 महीने का बेटा है। पत्नी चेतना गृहणी हैं जबकि पिता डीडीए में क्लास 4 कैडर में कार्यरत हैं। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा लिया है। किशनगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।
पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान का बयान: एनसीईआरटी-यूजीसी के नियमों पर विवाद टल सकता था
एम. के. स्टालिन ने जारी की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम उम्मीदवारों की सूची, 164 सीटों पर उतरेगी पार्टी
पश्चिम एशिया संकट: PAK में तेज हुई मध्यस्थता, ईरान-US तनाव पर होगी अहम बैठक
KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का दबदबा?
आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती पर बड़ा फैसला, सीएम नायडू का केंद्र से अनुरोध
IPL vs PSL: पाकिस्तान को फिर झटका, कमेंटेटर ने भी छोड़ा PSL
दुष्कर्म मामलों में गोपनीयता पर जोर, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स को दी चेतावनी
जांजगीर-चांपा में रफ्तार का कहर, दो बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत
केरल की सियासत में घमासान, सतीशन पर RSS से संपर्क के आरोप