दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बीसीसीआई पर निशाना साधा
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मंगलवार को लखनऊ सुपरजायंट्स को मात देने के बाद कहा कि एक मैच के प्रतिबंध ने उनकी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया है। पंत ने कहा कि अगर आरसीबी के खिलाफ वो मैच में होते तो दिल्ली के पास जीतने का बेहतर मौका होता।
बता दें कि ऋषभ पंत को मौजूदा सीजन में तीसरी बार धीमी ओवर गति के कारण एक मैच के लिए निलंबित कर दिया गया था। इसके कारण पंत आरसीबी के खिलाफ रविवार को अहम मुकाबला नहीं खेल सके थे। पंत की गैरमौजूदगी का दिल्ली पर साफ असर दिखा, जिसे 47 रन की शिकस्त मिली और इससे उनके नेट रन रेट पर भारी प्रभाव पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब अन्य मैचों के नतीजों पर निर्भर करेगी कि प्लेऑफ में क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं। पंत ने आरसीबी के खिलाफ अहम मुकाबले में नहीं खेलने को लेकर बीसीसीआई पर भड़ास निकाली है। लखनऊ सुपरजायंट्स को मंगलवार को 19 रन से मात देने के बाद पंत ने अपनी निराशा जाहिर की।
पंत ने क्या कहा
मैं यह तो नहीं कहूंगा कि अगर आरसीबी के खिलाफ मैच खेलता तो जीतते ही। मगर मुझे अगर पिछले मैच में खेलने का मौका मिलता तो हमारे पास क्वालीफाई करने का बेहतर मौका होता। हमने सीजन की शुरुआत बहुत उम्मीदों के साथ की थी। मगर चोटे हुई और कई उतार-चढ़ाव आए। मगर फ्रेंचाइजी होने के नाते आप हमेशा शिकायत नहीं कर सकते हैं।
आपके पास जो है, उसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। कुछ चीजें आपके नियंत्रण में होती है, लेकिन कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं। निजी तौर पर मैदान पर वापस लौटना शानदार है। पूरे भारत में मुझे जिस तरह समर्थन मिला, उससे मैं खुश हूं। लंबे समय के इंतजार के बाद मुझे खेलने को मिला।
दिल्ली की जीत
बता दें कि अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। जवाब में लखनऊ सुपरजायंट्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बना सकी। इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा है, लेकिन उसे अन्य मैचों के नतीजो पर निर्भर रहना होगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना
भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर