दिल्ली एटीसी सिस्टम में खराबी से रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स हुई लेट, रविवार से सामान्य संचालन की उम्मीद
रायपुर: दिल्ली एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम में आई तकनीकी खराबी का असर दूसरे दिन भी देशभर की उड़ानों पर देखने को मिला। रायपुर एयरपोर्ट से संचालित इंडिगो की सभी फ्लाइट्स शनिवार को अपने निर्धारित समय से आधे से डेढ़ घंटे की देरी से उड़ान भरती रहीं।
दिल्ली के एटीसी सिस्टम में शुक्रवार को आई तकनीकी दिक्कत के कारण देश और विदेश की उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ था। हालांकि, तकनीकी खराबी को ठीक करने का कार्य जारी है और रविवार से विमानों की आवाजाही सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
रायपुर से जुड़ी कई उड़ानें शनिवार को देरी से पहुंचीं। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से सुबह 8:45 बजे आने वाली फ्लाइट अपने तय समय से 30 मिनट लेट, दोपहर 12:15 की फ्लाइट 30 मिनट देर से, वहीं 2:20 बजे आने वाली फ्लाइट 3 बजे पहुंची। इसके अलावा, दोपहर 1:45 की फ्लाइट सवा 3 बजे, शाम 5:30 की फ्लाइट सवा 6 बजे और रात 9:20 की फ्लाइट लगभग पौने 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंची।
वहीं, गोवा से आने वाली फ्लाइट अपने तय समय से 4 घंटे 30 मिनट की देरी से रायपुर पहुंची। इसी तरह अहमदाबाद-रायपुर उड़ान सवा घंटे, इंदौर-रायपुर आधा घंटा, पुणे-रायपुर एक घंटा और मुंबई-रायपुर फ्लाइट सवा घंटे देरी से संचालित हुई।
एयरलाइन सूत्रों ने बताया कि एटीसी सिस्टम में तकनीकी समस्या के समाधान के बाद रविवार से रायपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य होने की संभावना है।
लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकास कार्यों के लिए 4,525 करोड़ रूपये की स्वीकृति
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
रतलाम: मीजल्स से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने में लगाई पांच दिन
NH-39 पर सड़क धंसने से राहगीर परेशान, सुरंग जैसी खाई बनी बड़ा खतरा
Vir Das ने बताया भारत में क्यों नहीं हो सकती ऑस्कर जैसी अवॉर्ड होस्टिंग
अली फजल ने एनिवर्सरी पर Richa Chadha को दी खास बधाई
कंगना रनौत ने नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी' की आलोचना की