होशियार अधिकारी भी नहीं सुरक्षित, AGM से KYC अपडेट के नाम पर 90 हजार की ठगी
एनएसपीसीएल के एजीएम मकरंद बक्षी साइबर ठगी के शिकार हो गए। बैंक मैनेजर बनकर ठग ने फोन किया। केवाईसी अपडेट करने के नाम पर 90 हजार रुपए उनके खाते से उड़ा दिया। अब पुलिस की साइबर टीम जांच में जुटी है।
मकरंद बक्षी एनएसपीसीएल, टाऊनशीप, रुआबांधा, भिलाई का निवासी है। एनएसपीसीएल में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि 17 जून को अंजान नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने स्वयं को भारतीय स्टेट बैंक चेम्बुर का ब्रांच मैनेजर बताया। इसके बाद उसने मकरंद बक्शी को मोबाइल ऐप में जाकर बैंक की केवाईसी अपडेट करने कहा। उन्होंने केवाईसी अपडेट करने के लिए मोबाइल ऐप खोला, लेकिन वह लॉगिन नहीं हुआ।
इसके बाद कॉलर ने एजीएम से उनके दूसरे बैंक की जानकारी ली। मकरंद ने बिना सोचे समझे एक्सीस बैंक की जानकारी कॉलर को दे दी। इसके बाद कॉलर ने वाट्सऐप में एक कस्टमर सपोर्ट का ऐप भेजा, जिसको ओपन करने पर एक लिंक क्लिक हो गया, तुरंत उनके मोबाइल में ओटीपी आने लगा। उनके खाते से 19,999, 19,999, 19,999, 19,999 व 10,000 रुपए कुल 89,996 रुपए निकल गए थे। शिकायत पर भिलाई नगर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी