खंडहरनुमा मकान में मिली सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस
दुर्ग। जिल के पाटन ब्लॉक के ग्राम दरबारमोखली के खंडहरनुमा मकान में एक व्यक्ति की सड़ी-गली (डिकम्पोज) लाश मिली है। ग्रामीणों की सूचना पर दरवाजा को तोड़कर पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया। पुलिस इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है। पाटन SDOP आशीष बंछोर ने बताया कि घटना की सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। जांच में पता चला कि लाश करीब चार दिन पुरानी है। सिर पर कीड़े पड़ गए थे। गांव में पूछताछ करने पर पता चला कि टिकेश्वर देशमुख (30वर्ष) अपनी पत्नी और सास के साथ ससुराल में रहता था। मूलत: मरोदा के रहने टिकेश्वर का अक्सर पत्नी से विवाद होते रहता था। घटना के बाद उसकी पत्नी अनीता देशमुख और सास भारती वर्मा घर में ताला लगाकर फरार हैं। इससे भी आशंका गहरा गई है। सीएसपी ने बताया कि मामले को लेकर गांव वालों से पूछताछ की गई। तब पता चला कि टिकेश्वर देशमुख की यह दूसरी शादी थी। पत्नी अनीता को पहले पति से दो बच्चे है। वह अपनी मां के साथ गांव में रहती थी। टिकेश्वर शादी कर उनके साथ में ही रहने लगा था। यह जानकारी मिली कि है कि अक्सर पति और पत्नी में विवाद होते रहता था। बताया गया कि कुछ दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ। पुलिस को शक है कि टिकेश्वर के साथ घर में विवाद के बाद आवेश में किसी वस्तु से उसके सिर पर वार किया गया होगा। इसके बाद उसे खींचकर कमरे से आंगन में ले गए और फिर उसे खंडहर में घसीटकर ले जाया गया है। घटना स्थल से एक बोरा भी मिला है, जिसमें खून लगा है।
ED: टीना अंबानी दूसरी बार ईडी के समन पर नहीं हुईं पेश, अमेरिका से जुड़ी संपत्ति को लेकर होनी है पूछताछ
आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा