छत्तीसगढ़ में मोंथा तूफान का असर, आज कई जिलों में बारिश के आसार
रायपुर। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात ‘मोंथा’ अब कमजोर पड़ते हुए उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार की सुबह यह जगदलपुर से करीब 220 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था। मौसम विभाग के अनुसार, इसके आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर से गुजरने की संभावना है। अगले 24 घंटों में यह अवदाब के रूप में बदल जाएगा।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश और वज्रपात की संभावना भी जताई गई है। विशेषकर सरगुजा संभाग के जिलों अंबिकापुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर में तेज बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
20 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि चक्रवात के अवदाब में बदलने के बाद दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज झोंके भी महसूस किए जा सकते हैं।
31 अक्टूबर से बारिश में कमी
मौसम केंद्र के अनुसार, चक्रवात के पश्चिम की ओर खिसकने और कमजोर पड़ने के बाद 31 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश में कमी आएगी और मौसम शुष्क होने लगेगा।
इस तरह रहेगा रायपुर का मौसम
29 अक्टूबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 0.9 डिग्री कम और 3.3 डिग्री अधिक रहा। दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि सुबह और शाम के समय आर्द्रता क्रमशः 88% और 76% रही। आज 31 डिग्री अधिकतम और 23 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ हल्की वर्षा और बादलों घिरने की संभावना है।
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल से पहले अहमदाबाद स्टेडियम की फैंस ने उतारी नजर, वीडियो वायरल
IRIS लावन को भारत में एंट्री क्यों मिली? विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब
कैफ से क्यों भिड़े आमिर? पाकिस्तानी क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा विवाद
धोनी, माहिका और अगस्त्य को साथ देखकर भावुक हुए हार्दिक, वीडियो वायरल
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में धुआं, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
‘पहले ही क्यों नहीं लिया फैसला’, सेलिना जेटली ने साझा की अपनी कहानी
क्या टूटेगा 19 साल पुराना तिलिस्म? फाइनल में भारत के सामने न्यूजीलैंड
बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, शराब के नशे में युवकों ने किया हंगामा
क्या ईरान की जंग में उतरेगा पाकिस्तान? आसिम मुनीर और सऊदी रक्षा मंत्री की अहम बैठक
यूके राइडर अनुराग डोबाल फिर चर्चा में, भाई के पोस्ट से मचा हड़कंप