इंदाैर। नगर निगम चुनाव के परिणाम अभी नहीं आए हैं, लेकिन कांग्रेस इस बार उत्साह से भरी है। कांग्रेस ने इस बार इंदाैर में विधायक संजय शुक्ला के चेहरे पर दाव लगाया है और पाटी काे चेहरे से चमत्कार की उम्मीद है। मताें की गणना 17 जुलाई काे हाेना है, लेकिन इससे पहले कांग्रेस ने महाभाेज का आयाेजन रखा है।कांग्रेस ने 15 जुलाई काे निर्वाणा गार्डन में बड़ा आयाेजन रखा है। इस मिलन समाराेह में शहर के सभी कांग्रेस नेता और पार्षद प्रत्याशियाें काे आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा बूथ एजेंट, हर वार्ड के कार्यकर्ता, काउंटिंग एजेंट, महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता, यूथ कांग्रेस के सदस्य, सेवादल के सदस्य, एनएसयूआई से जुड़े चेहरे भी नजर आएंगे। आयाेजन के आमंत्रिताें की सूची यहीं नहीं रुकी है। इनके अलावा ब्लाक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित चुनाव में कांग्रेस से जुड़े हर व्यक्ति काे निमंत्रण भेजा गया है।