कांग्रेस को भगवा पर आपत्ति,सोच पर शर्म आती है
मोहन यादव ने कहा-कांग्रेस अपने झंडे में से भगवा रंग हटाए
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। भोपाल में महावीर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से चर्चा में सीएम ने कांग्रेस के झंडे में से भगवा रंग हटाने की बात कही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस और वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है, हंसी भी आती है और नाराजगी भी है। भगवा रंग के ऊपर कांग्रेस को आपत्ति है। कांग्रेस चाहती क्या है? वामपंथी और विरोधी दल को ये समझ नहीं आता कि भगवा हमारा त्याग, वैराग्य का प्रतीक है, सूर्य संस्कृति के वाहक हैं। दूरदर्शन के लोगो पर सफेद की जगह नारंगी कलर, भगवा कलर आया है। ये तो त्याग का प्रतीक है। मैं उम्मीद करता हूं कि कांग्रेस अपने बोले गए शब्दों के लिए माफी मांगेगी।
सीएम ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के अग्निवीर योजना बंद करने के बयान पर कहा कि कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी की सोच ही देश के लिए बड़ा ही चिंताजनक है। वे सदैव सेना के पराक्रम पर प्रश्न उठाते हैं। अग्निवीर योजना पर प्रश्न उठाते हैं। जिस ढंग से उनका सोच है, वो हमेशा देश को दुर्भाग्यपूर्ण व्यवस्था में ले जाता है। उम्मीद करता हूं। मध्यप्रदेश में आकर के वह अपनी भूल सुधार करेंगे।
भोरमदेव महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 400+ पुलिसकर्मी तैनात
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सताने लगा क्रॉस वोटिंग का खतरा
47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर भारत लौटा ‘नंदा देवी’ जहाज
चांदी में ₹3000 का उछाल, सोना ₹1.57 लाख पर पहुंचा
सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी में तेजी, डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर हुआ
इंग्लैंड क्रिकेट टीम में बवाल, स्टार खिलाड़ी ने चयन पर उठाए सवाल
डोंगरगढ़ में सिलेंडर संकट, नवरात्र से पहले होटल कारोबार पर खतरा
पश्चिम बंगाल चुनाव में उतरा टीम इंडिया का पूर्व स्टार, भारतीय जनता पार्टी ने दिया टिकट
सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका, पैट कमिंस शुरुआती मैचों से बाहर
विदेश मंत्री ने FTA को बताया रिश्तों में नई दिशा