भोपाल ।   कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस को कुत्ते गिनने की आदत हो गई हैं उन्हें इंसान गिनने की आदत नहीं है। देशभक्तों का सम्मान करने की आदत नहीं है ना। कांग्रेस के लोग सोनिया गांधी के 'दरबारी कुत्ते' की तरह घूमते हैं, इसलिए वे दूसरों को भी उसी के रूप में देखते हैं। जो खुद कुत्ता होता है वो दूसरों को भी कुत्ते की तरह देखता है।'