एसी-फ्रिज की मांग बढ़ने से कंपनियों ने बढ़ाई कीमतें
मुंबई । इस महीने से लोगों को रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव ओवन, पंखे, किचन के सामान, वायर और पंप जैसे बिजली के सामान खरीदने के लिए 2-5 फीसदी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मुताबिक, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, हेवेल्स, बजाज इलेक्ट्रकल्स और वी-गार्ड इंडस्ट्रीज जैसे बड़े निर्माता या तो पहले ही कीमत बढ़ा चुके हैं या फिर उन्होंने अपने डीलर्स को बताया है कि वे जल्द ही कीमतें बढ़ाने वाले हैं। ये कीमतें करीब 9 महीनों के बाद बढ़ी हैं। कॉपर और एल्यूमीनियम जैसी चीजों के दामों में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी, पिछले दो-चार महीनों में लाल सागर क्राइसिस के कारण माल ढुलाई लागत में तेजी के अलावा रुपए के कमजोर होने से बिजली उपकरणों के भाव में बढ़ोतरी की गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक होम अप्लायंस बनाने वाली कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने अपने व्यापारिक भागीदारों को व्हाट्ऐप मैसेज के माध्यम से बताया कि इनपुट लागत बढ़ी है। इसलिए हम जून से होम अप्लायंस सामानों में 2-5 फीसदी तक कीमतें बढ़ाएंगी। हालांकि इस बारे में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने भेजे गए ई-मेल का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?