मऊगंज में गौशालाओं पर कलेक्टर सख्त, 24 को कारण बताओ नोटिस
मऊगंज जिले में गौशालाओं की अव्यवस्था और राशि आहरण को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है. मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई की शुरुआत की है.
जिले में 59 गौशालाएं पोर्टल पर पंजीकृत
जिले में वर्तमान में 59 गौशालाएं पोर्टल पर पंजीकृत हैं. इन गौशालाओं की नियमित निगरानी के लिए कलेक्टर द्वारा 29 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई थी. नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की गौशालाओं का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को सौंपा. जांच रिपोर्ट के आधार पर 24 गौशालाओं में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं. इसके बाद कलेक्टर संजय कुमार जैन ने संबंधित 24 गौशालाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
कलेक्टर ने दी चेतावनी
कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो संबंधित गौशालाओं द्वारा आहरित की गई राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही आगे और सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. इस कार्रवाई के बाद जिले की अन्य गौशालाओं में भी हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासन द्वारा निगरानी और सख्त किए जाने के संकेत मिल रहे हैं.
केएल राहुल किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी? कोच हेमांग बदानी ने किया खुलासा
नगर निगम सदन में घमासान, पार्षदों का जोरदार हंगामा
BJP ने तैयार की असम-बंगाल जीत की सियासी रणनीति
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गेहूं पर बढ़ाई MSP
गाली पर रिटायर्ड आर्मी जवान ने युवक पर चलाई गोली, घायल को बिलासपुर रेफर
जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा संदेश, बोले- बेफिक्र होकर देशसेवा करें
PSL पर संकट के बादल, विदेशी खिलाड़ियों को मिली धमकी
1 अप्रैल से लागू होगी नई सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पॉलिसी
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद धरने पर, मस्जिद हटाने की मांग