सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच झड़प, 18 हमलावरों की मौत
तेहरान। दक्षिण पूर्वी ईरान में कई इलाकों में झड़प के बाद सुरक्षा बलों ने हमलावरों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ा लिया और 18 बंदूकधारी को मार गिराया और 10 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है।
सरकारी एजेंसी की खबर के मुताबिक, राजधानी तेहरान से लगभग 1400 किलोमीटर दूर सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में रात में लड़ाई शुरू हुई जब बंदूकधारियों ने रस्क और सरबाज शहर में रिवोल्यूशनरी गार्ड की चौकियों और चाहबहार शहर में एक तट रक्षक स्टेशन पर गोलीबारी की। एक सरकारी टीवी ने बताया कि हमलावरों ने अलग-अलग स्थानों से कई लोगों को बंधक बना लिया और कुछ हमलावरों ने आत्मघाती जैकेट पहन रखी थी। सुरक्षा बलों के नियंत्रण हासिल करने से पहले गोलीबारी शुरू हो गई।
सरकारी टीवी द्वारा यह कहा गया है कि मारे गए 10 सुरक्षा कर्मियों में रिवोल्यूशनरी गार्ड और उससे जुड़े छह सैनिक, दो पुलिसकर्मी और तट रक्षक के दो सदस्य शामिल हैं। खबर में यह भी कहा गया है कि कम से कम 10 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हैं जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। सरकारी मीडिया ने आतंकवादी समूह जैश अल-अदल को दोषी बताया है, जो कथित तौर पर जातीय अल्पसंख्यक समुदाय बलूच के लिए संघर्ष करता है। हालांकि अभी तक किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।
शीत्सांग: विकास, स्थिरता और आधुनिकता की दिशा में नया अध्याय
2024 में पैरालाइसिस अटैक के बाद पंडवानी गायिका तीजन बाई की सेहत पर लगी नजर
दानिया शाह के पति की विवादित शादी, नई दुल्हन सिर्फ 9वीं क्लास की स्टूडेंट
इंदौर में शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, 1.5 लाख रुपये भी ठगे
Vishnu Deo Sai ने शुभारंभ किया ‘गौधाम योजना’, CM बोले – ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
भारत ने ईरानी युद्धपोत के 100 से अधिक नाविकों को वापस भेजा, अमेरिका से मिली पनाह के बाद
लिफ्ट के दरवाजे में फंसा मासूम का हाथ, लोगों ने सूझबूझ से किया रेस्क्यू