गिरजाघरों में मनाया गया क्रिसमस पर्व
कोरबा, प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस क्रिसमस के रुप में जिलान्तर्गत धूमधाम से मनाया गया। शहर के सभी गिरीजाघरों में क्रिसमस को लेकर मसीही समुदाय में काफी उत्साह देखने को मिला। गिरीजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर प्रभु ईसा मसीह की विशेष आराधना की गई।
कोरबा अंचल के मेनोनाइट, निहारिका स्थित चर्च ऑफ क्राईस्ट, सेंट बारबारा चर्च पोड़ीबहार, सेंट मथोरमा खरमोरा सहित एक दर्जन से अधिक चर्च में क्रिसमस पर खुशियों की बयार रही। रात के जैसे ही 12 बजे सभी एक दूसरे को बले मिलकर क्रिसमस की बधाईयां दी। कोरबा में बड़े दिन की खुशियां मसीही समुदाय द्वारा क्रिसमस के रुप में धूमधाम से मनाया गया। चारों तरफ क्रिसमस की खुशियां देखने को मिली। क्रिसमस मसीही समुदाय का एक प्रमुख त्यौहार है, जिसे इस समुदाय के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस को लेकर मसीही समुदाय द्वारा विशेष तैयारी की गई थी। शहर के सभी गिरीजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
सभी जगह प्रभु ईसा मसीह की विशेष प्रार्थना की गई। रात के 12 बजते ही समुदाय में उत्साह का संचार हो गया और सभी ने इस पर्व की लोगों को बधाईयां दी। देर रात तक जश्न मनाने का दौर चलता रहा। निहारिका स्थित चर्च ऑफ क्राईस्ट में इस पर्व को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आए। लोगों ने ईसा मसीह से प्रार्थना कर लोगों की सुख-समृद्धि की कामना करी।
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते