देश के कुल आयात में चीनी सामानों का हिस्सा 0.90 फीसदी घट गया है। 2020-21 में उसका हिस्सा 16.5 फीसदी था, जो 20210--22 में घटकर 15.4 फीसदी हो गया। चीन से भारत में जो सामान ज्यादा आता है उसमें दूरसंचार और ऊर्जा क्षेत्र शामिल हैं।कोरोना के कारण चीन से भारत में आईटी उत्पादों और मेडिकल एवं वैज्ञानिक उपकरणों का ज्यादा आयात हुआ। इसी दौरान भारत से चीन को निर्यात मामूली बढ़कर 21.25 अरब डॉलर हो गया है। एक साल पहले यह 21.18 अरब डॉलर था। जबकि आयात 2020-21 में 65 अरब डॉलर से बढ़कर 2021-22 में 94.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।भारत का चीन को निर्यात 2021-22 में 21.2 अरब डॉलर का था। अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। सूत्रों ने कहा कि चीन से मोबाइल फोन का आयात 2021-22 में 55 फीसदी घटकर 62.6 करोड़ डॉलर रह गया। उसके पहले के साल में यह 1.4 अरब डॉलर था।