मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में नईदुनिया समाचार पत्र समूह द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने खेल, चिकित्सा, शिक्षा, कला, समाज सेवा सहित अन्य विविध क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को मालवा गौरव सम्मान से अलंकृत किया। उन्होंने कहा कि नईदुनिया ने समाचार जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। सम्मान के लिए जिन प्रतिभाओं का चयन किया गया है वे उसके हक़दार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिकेटर आवेश ख़ान, एडवांस होम्योपैथी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सक डॉ. ए.के. द्विवेदी सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित जन-प्रतिनिधि एवं समाचार पत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं
LPG संकट के बीच Sagar Gaire ने इंडक्शन पर शिफ्ट किया रेस्टोरेंट