छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: मिलेगी गर्मी से राहत, गरज के साथ बारिश की संभावना
रायपुर: छत्तीसगढ़ के लोगों को अगले 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिल सकती है. प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं जारी रहने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना जताई है. सोमवार को बिलासपुर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के मुताबिक बिहार से झारखंड तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका फैली हुई है. इस मौसमी सिस्टम के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. आज एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी का दौर जारी रहने की संभावना है.
17 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने का अलर्ट जारी किया है. धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जाने रायपुर में मौसम का हाल
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में आज आसमान में आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि