छत्तीसगढ़: पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, वारदात के बाद फरार
पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों का होता है, लेकिन कुछ लोग इस पवित्र रिश्ते की मर्यादा का ख्याल तक नहीं रखते. छत्तीसगढ़ के बालोद में एक पति ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. फिर वहां से फरार हो गया. पहले लग रहा था कि महिला घर में आग लगने से झुलसी है. गांव वालों ने तब पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महिला की हत्या उसके ही पति ने की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. फिलहाल पुलिस फरार पति की तलाश में जुटी हुई है.
मामला ग्राम लिम्हाटोला का है. इस केस को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कातिल पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, दो दिन पहले महिला मिट्टी तेल से जल गई थी. उसे फिर रायपुर रेफर किया गया था. वहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई.
बताया जा रहा कि मृतका पवन बाई लिम्हाटोला निवासी सुरेश की तीसरी पत्नी थी. गांव वालों की मानें तो सुरेस की दो पत्नियां मारपीट से तंग आकर भाग चुकी हैं. उन्होंने बताया- तीसरी शादी के बाद भी सुरेश नहीं सुधरा. वो तीसरी पत्नी को भी टॉर्चर देता था. उसी ने मिट्टी का तेल डालकर पत्नी को मार डाला. फिर वहां से भाग गया. पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण डौन्डी थाना पहुंचे. उन्होंने कहा- इस हैवान के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए.
हरकत से बाज नहीं आया सुरेश
वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश की मारपीट के चलते दो पत्नियां पहले ही भागकर अपने मायके चली गई थीं. इसके बाद पवन बाई को पत्नी बनाकर लाया और अपनी हरकत से बाज नहीं आया. लगातार इस पत्नी को भी वह प्रताड़ित करता रहा. इसी के चलते उसने पत्नी को भी मार डाला. मृतका के 2 छोटे-छोटे बच्चे हैं. एक बेटी है, जिसकी उम्र 6 वर्ष है और एक बेटा है, जिसकी उम्र 3 वर्ष है.
केंद्रपाड़ा स्कूल कांड: छात्र के साथ दुष्कर्म मामले में 5 कर्मचारी हिरासत में
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11