डब्ल्यूटीसी फाइनल के पांचों दिन बारिश के आसार
नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून 2025 से लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है। अभी तक कुल दो डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें एक बार न्यूजीलैंड ने जीत और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की है।
पिछली बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर ये खिताब जीता था और इस बार कंगारू टीम की नजरें लगातार दूसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने पर होगी। वहीं टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका पहली बार इस खिताब को जीतने की कोशिश करेगी। इस खिताबी भिड़ंत से पहले लंदन के लॉड्स का मौसम फैंस को डरा रहा हैं। मैच के पांचों दिन बारिश के आसार बने हुए हैं।
लंदन में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?
दरअसल, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 11 जून 2025 से होने जा रहे डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच के पांचों दिन लंदन में बारिश के आसार हैं।
अगर डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच में बारिश होती है, तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के मुकाबले के लिए 16 जून का दिन भी रिजर्व-डे के लिए रखा गया हैं, लेकिन अगर मैच लगातार बारिश होने या मैच ड्रॉ रहता है, तो फिर दोनों ही टीमें डब्ल्यूटीसी फाइनल का खिताब उठाएगी। ऐसे में जानते हैं लंदन के अगले पांच दिनों का मौसम कैसा रहेगा?
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 के दूसरे दिन (12 जून 2025) को सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना हैं। मौसम वेबसाइट accuweather के अनुसार, लंदन के लॉड्स में 12 जून को सबसे ज्यादा 61% बारिश होने के चांस हैं। मैच के पहले दिन (11 जून 2025) 8 प्रतिशत बारिश होने की संभावना हैं, जबकि तीसरे दिन 25 पर्सेंट और चौथे और पांचवें दिन 2% और 17% उम्मीदें हैं।
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में बारिश के आसार
| तारीख | बारिश | तापमान | हवाएं |
| 11 जून 2025 | 8% | 25/15 | 16 km/h |
| 12 जून 2025 | 61% | 24/15 | 14 km/h |
| 13 जून 2025 | 25% | 26/16 | 11 km/h |
| 14 जून 2025 | 2% | 23/13 | 19 km/h |
| 15 जून 2025 | 17% | 22/13 | 13 km/h |
कैसा खेलेगी लॉड्स की पिच?
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 का मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। लंदन के इस मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मदद मिलती है। लॉडर्स मैदान की पिच की बात करें तो पारी की शुरुआत में तेज गेंदबाजों स्विंग मिल सकती है। स्पिनर्स इस मैदान पर अपनी फिरकी का जादू दिखाने में ज्यादा कामयाब नहीं हो पाते हैं। बीच के ओवरों में इस मैदान पर ज्यादा रन बनते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार-
दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन, एडन माक्ररम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
इंदौर में SMC इन्फ्रा एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नहीं 55.80 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज