सत्र 2025-26 से साल में दो बार बोर्ड परीक्षाओं को मंजूरी
सीबीएसई बोर्ड से पढ़ रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। शिक्षा मंत्रालय एवं देशभर के स्कूलों के बीच सत्र 2025-26 से साल में दो बार कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने पर सहमति बन गई है। सत्र 2025-26 से सीबीएसई की ओर से दोनों ही कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन जनवरी एवं अप्रैल महीने में करवाया जाएगा। पहली बार परीक्षाएं 2026 के जनवरी माह में आयोजित की जाएंगी और इसी वर्ष अप्रैल माह में दूसरी बार बोर्ड एग्जाम्स का आयोजन किया जाएगा। 10th एवं 12th के छात्र बोर्ड परीक्षाओं में अपनी सुविधानुसार एक बार या दोनों बार भाग ले सकेंगे। ऐसे छात्र जो अपने रिजल्ट में सुधार करना चाहेंगे वे भी दोनों सेशन की परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में छात्र इसमें से अपना बेस्ट स्कोर चुन सकेंगे। छात्र चाहें तो वे केवल एक ही सत्र की परीक्षा में भाग ले सकते हैं।
2025-26 सत्र में होगा पुराना सिलेबस शिक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सत्र 2025-26 में बोर्ड एग्जाम पुराने सिलेबस के आधार पर ही संपन्न करवाई जाएंगी। नए सिलेबस की किताबें आने में 2 साल का समय लगेगा। नयी किताबें आने के बाद सत्र 2026-27 से 8वीं, 10वीं एवं 12वीं कक्षा की नई किताबें उपलब्ध हो जाएंगी।शिक्षा मंत्रालय की ओर से सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। इन विकल्पों में से देश के 10 हजार से ज्यादा स्कूलों के प्रिंसिपल्स ने तीसरा विकल्प चुना है। इसके तहत जेईई मेंस एग्जाम की तरह ही बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सेशन में करवाया जाये और सभी छात्रों को इसमें शामिल होने की अनुमति मिले।
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव का आरोप, रॉयल प्रेस क्लब पहुंचा थाने
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान