Durg में गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर खूनी विवाद
दुर्ग| दुर्ग के कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर शुरू हुए झगड़े में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
केजू राइस मिल के पास हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, राजीव नगर निवासी 20 वर्षीय जितेश ठाकुर पर देर रात करीब 2 बजे केजू राइस मिल के पास 5 युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में जितेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ मौजूद राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए। घायलों का उपचार आरोग्यं अस्पताल में चल रहा है, जहाँ एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग
वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपियों की पहचान संभव हो सकी। सघन तलाशी अभियान चलाते हुए पुलिस ने सुबह होने तक इस हत्याकांड में शामिल पांचों आरोपियों को धर दबोचा।
विवाद की वजह: पुरानी रंजिश और आपसी कहासुनी
प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि किसी लड़की से बातचीत करने के मुद्दे पर उनका जितेश के साथ विवाद चल रहा था। यही विवाद सोमवार देर रात इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने हथियार निकाल लिए और खूनी खेल खेल दिया। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से विवेचना जारी है।
राशिफल 16 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सफलता की इबारत: वाटरशेड योजना ने बदली किसान छबी लाल की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी