अयोध्या में जन्मे सपा नेता अवधेश की जीत से भाजपा को झटका
अयोध्या । इस वक्त पूरे देश में सबसे ज्यादा चर्चा फैजाबाद लोकसभा सीट जीतने वाले अवधेश प्रसाद की हो रही है। नौ बार के विधायक अवधेश प्रसाद अब संसद में बैठेंगे। वे कहते हैं कि भगवान राम हम सबके मन में हैं पर भाजपा ने उनके नाम पर व्यापार और राजनीति की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि वह जन्म से रामभक्त हैं। राम आस्था का विषय हैं राजनीति का नहीं।
उन्होंने कहा कि मेरा जन्म अयोध्या में हुआ है। मैं पैदायशी रामभक्त हूं। पढ़ता था तब भी सभी मंदिरों में जाता था। अब भी सरयू स्नान और पूजा करता हूं। नामांकन से पहले भी हनुमानगढ़ी दर्शन करने गया था और जीत के बाद भी दर्शन करने गया। अब रामलला के भी दर्शन करूंगा। पर कुछ लोग कहते हैं कि वह राम को लाए हैं। भगवान राम तो सदियों से हैं क्या उन्हें कोई ला सकता है? भाजपा ने तो राम के नाम पर सिर्फ राजनीति और व्यापार ही किया है। पूरे देश को ठगा है। अयोध्या के लोगों ने उन्हें सबक सिखाया है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या के लोगों का दुख-दर्द किसी ने नहीं समझा। अयोध्या में हुए निर्माण में कितने मकान-दुकानें तोड़े गए लोग बेरोजगार हो गए। लोगों को मुआवजा भी नहीं मिला। तुलसीदास ने लिखा है कि दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज नहिं काहुहि ब्यापा। यानी राम के राज में किसी को शारीरिक और किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी पर भाजपा के राज में हर अयोध्यावासी को तकलीफ हुई है। इससे नाराज होकर लोगों ने सपा को चुना। मैं संसद में उन्हे मुआवजा देने की आवाज उठाऊंगा।
राज्यसभा चुनाव में तेलंगाना से कांग्रेस को लग सकता है झटका.......केसीआर एक सीट पर दावा करने की तैयारी में
एमपी विधानसभा में मोदी-ट्रंप मुलाकात की गूंज, अमेरिका ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस आक्रामक
रैगिंग के आरोप में 6 छात्रों को तत्काल प्रभाव से निलंबित
Rahul Gandhi के भोपाल दौरे से पहले सियासत तेज
‘बम फटने वाला है…’ लाल किला और विधानसभा को उड़ाने की धमकी
टीम इंडिया की लुटिया डूबो कर ही मानेंगे गौतम गंभीर! हार के सबसे बड़े कसूरवार, प्लानिंग की चूक या जिद का खेल?
विधानसभा में सरकार घिरी, छात्रावास हादसे और योजना पर तीखी बहस
चार साल बाद वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे होंगे आमने-सामने, भारत की नजर भी इस मुकाबले पर रहेगी