भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों के आने का दौर शुरू हो चुका है दुर्ग लोकसभा के लिए पहले स्टार प्रचारक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज यानी 22 अप्रैल को दुर्ग लोकसभा के दौरे पर रहेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भिलाई पावर हाउस के आईटीआई मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनों को संबोधित करते हुए बीजेपी के कार्यकर्ताओं को रिचार्ज कर बीजेपी को जीताने का संकल्प दिलाएंगे।नड्डा की सोमवार को छत्तीसगढ़ में तीन जगहों पर चुनावी सभाएं होंगी। इसके तहत वो बिलासपुर लोकसभा सीट के लोरमी में सुबह 10.45 बजे, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के भिलाई में दोपहर 12.30 बजे और रायपुर लोकसभा सीट के चंद्रखूरी में दोपहर दो बजे चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। जिसमें तीसरे चरण में सात मई को दुर्ग लोकसभा के लिए वोट डाले जाएंगे। दुर्ग से लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आम जनों से अपील करते हुए नजर आएंगे तो वहीं कांग्रेस के 500 से अधिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के समक्ष भाजपा प्रवेश भी करेंगे।भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा और भाजपा नेता संजय बघेल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भिलाई के दौरे पर पहुंचेगे। जहां दुर्ग लोकसभा के क्षेत्र से करीब 20 हजार लोगों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।
होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
इज़रायल में रह रहे रीवा के युवक ने सुनाई आपबीती, ‘हर बिल्डिंग में बंकर, 15 मिनट पहले आता है अलर्ट’
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प