ट्रक से भिड़ी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
बलिया । यूपी के बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के सामने सोमवार की देर रात सड़क पर खड़े ट्रक से एक मोटरसाइकिल टकरा गई। हादसे में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, वहीं ट्रक व मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी विजय कुमार वर्मा (60) पुत्र स्व. बृजबिहारी वर्मा अपने छोटे भाई नंद वर्मा (57) के साथ अपने रिश्तेदारी बैरिया थाना क्षेत्र के शुभनथही गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से रात में लौटते समय करीब डेढ़ बजे वे लोग गायघाट पहुंचे तो खड़े ट्रक में उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे मौके पर ही बड़े भाई विजय वर्मा की मौत हो गई। जबकि छोटा भाई नंद वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
इंदौर अग्निकांड: पुगलिया परिवार का बयान बदला, हादसे के दिन कार थी चार्जिंग पर
पान मसाला विज्ञापन केस में Salman Khan पर शिकंजा, कोर्ट ने पुलिस को दिए निर्देश
अमित शाह ममता बनर्जी की पार्टी के खिलाफ करेंगे चार्जशीट जारी
Elon Musk का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ठप, यूजर्स को लॉगिन और फीड में दिक्कतें
चोरी के मामले में कैद CAF जवान जेल से फरार
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, हाईवे पर अवैध वसूली का भंडाफोड़
डायल-100 केस में महिला कर्मचारी से अभद्रता पर हाई कोर्ट सख्त
ईरान ने ठुकराया सीज़फायर, कच्चे तेल में उछाल; वैश्विक बाजार में बढ़ी बेचैनी
बिना ओपनिंग सेरेमनी के शुरू होगा IPL, सीधे मैच से होगा आगाज
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ