Bigg Boss 18 Elimination: सलमान खान के शो में इस हफ्ते का पहला एलिमिनेशन, कौन हुआ बाहर?
बिग बॉस सीजन 18 जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट के चेहरों पर से मुखौटे उतरने लगे हैं। अब सलमान खान का कंट्रोवर्शियल शो एक ऐसे पड़ाव पर आ चुका है, जहां हर हफ्ते किसी न किसी कंटेस्टेंट का सफर इस शो से खत्म होगा ही होगा। बीते हफ्ते एलिस कौशिक कम वोटों के कारण शो से एलिमिनेट हो गई थीं।
इस हफ्ते तो डबल बिग बॉस 18 में डबल धमाका होने वाला है, क्योंकि इस विवादित शो से एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट का पत्ता साफ होगा। जिसकी घोषणा खुद बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क में की थी। इस बार किस पर घरवालों ने सबसे ज्यादा वार किया और आउट गेट दिखा दिया, चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स:
इस हफ्ते बिग बॉस 18 को इस कंटेस्टेंट ने कहा अलविदा?
बिग बॉस 18 में इस हफ्ते डबल नॉमिनेशन हुए थे। जिसमें एक तरफ तीनों वाइल्ड कार्ड एंट्री यामिनी मल्होत्रा, अदिति मिस्त्री और एडिन रोज पर बिग बॉस ने एक्सपायरी का टैग लगा दिया था। वहीं, दूसरी तरफ रिश्तों की अग्नि परीक्षा में कई घरवाले पास हुए और कई फेल। टोटल बचे 14 कंटेस्टेंट में से इस बार अपने रिश्तों की खातिर खुद को कुर्बान कर दिया और घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेशन में डाल दिया।
अब रिपोर्ट्स की मानें तो दो हिस्सों में होने वाले इस एलिमिनेशन में से एक कंटेस्टेंट मिड वीक में घर से एलिमिनेट हो चुका है, जो आज के एपिसोड में दर्शकों को देखने को मिल सकता है। उनका ये एविक्शन ऑडियंस के वोटों के आधार पर नहीं, बल्कि घरवालों के फैसले के कारण हुआ है।
अदिति के बाद इस कंटेस्टेंट को बाहर करना चाहती है ऑडियंस
तीनों वाइल्ड कार्ड एंट्रीज के अलावा पुराने घरवालों में जो इस हफ्ते नॉमिनेशन में हैं, उसमें करणवीर मेहरा, तजिंदर सिंह बग्गा, श्रुतिका अर्जुन, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा,कशिश कपूर और सारा आरफीन का नाम शामिल है। सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड के मुताबिक, जिन दो सदस्यों का गेम दर्शकों को सबसे ज्यादा वीक लग रहा है, वह सारा आरफीन और बग्गा का नाम शामिल है।
इस हफ्ते दर्शकों को वीकेंड के वार में कौन घर से आउट होगा सिर्फ इसका इंतजार नहीं है, बल्कि घर में पूरे हफ्ते चले ड्रामे में शो के मेजबान सलमान खान किस-किसकी क्लास लगाते हैं, ये जानने के लिए भी वह बेकरार हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप