मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की बड़ी बैठक आज
भोपाल । राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2023 को आगे नहीं बढ़ाने से नाराज अभ्यर्थी सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना देने वाले है। इसकी सूचना शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस को देते हुए अभ्यर्थियों ने अनुमति मांगी है। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बारे में पता लगते ही मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भी सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। जहां अधिकारियों की बैठक बुलाई है, जिसमें परीक्षा रिशेड्यूल, पीएससी प्रारंभिक-2024 में पद बढ़ाने को लेकर मंथन करेंगे।
11 मार्च को राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 करवाई जाना है। परीक्षा के लिए कम समय दिए जाने से नाराज अभ्यर्थियों ने बीते सप्ताह दो दिन धरना दिया। बाद में आयोग के सामने 48 घंटे में परीक्षा रिशेड्यूल करने पर जोर दिया। चार दिन बीतने के बावजूद आयोग ने कोई फैसला नहीं लिया है। आयोग के रवैए से अभ्यर्थी और भडक़े हुए है। अब उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना की घोषणा कर दी है।
आयोग ने दिया ये तर्क
इस संबंध में आयोग का तर्क है कि टाइम टेबल बदलने से बाकी परीक्षाएं प्रभावित हो सकती है। इस पर अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग ने वन सेवा परीक्षा तीन महीने आगे बढ़ा दी। जबकि उसके लिए किसी ने भी आवेदन नहीं दिया था। जबकि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के लिए तीन अलग-अलग समूह के अभ्यर्थियों ने गुहार लगाई है। बावजूद इसके आयोग किसी भी आवेदन पर ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं अब आयोग ने सोमवार को बैठक बुलाई है, लेकिन मुद्दों के बारे में स्पष्ट रूप से नहीं बताया है। वैसे परीक्षा और पद बढ़ाने को लेकर बातचीत होगी। अधिकारियों के मुताबिक सामान्य बैठक होगी। उसमें कोई ठोस मुद्दें नहीं है।
पोल निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बनीं सेमरिहा की फूलमती सिंह
ईरान-इजराइल संघर्ष का असर: उज्जैन के 1000 होटल-रेस्टोरेंट में गैस सिलेंडर की किल्लत, 25 दिन में संकट
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने किया रचना टॉवर का दौरा
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी
निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय अवधि में पूर्ण करें : मंत्री सिलावट
बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोहाली की महिला को समय पर दिल का इलाज, ₹4 लाख का बड़ा नुकसान टला
चेन स्नेचिंग के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, वारदातों का खुलासा