बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का बड़ा धमाका
धुरंधर 2' के बाद सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अब भी 'धुरंधर 2' का जलवा बरकरार है। 26वें दिन फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है। वहीं 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का वीकएंड के बाद कलेक्शन घटा है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ का टोटल कलेक्शन
19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अब भी बनी हुई है। 26वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी। तीसरे हफ्ते में इसने 110.60 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1088.62 करोड़ रुपये हो गया है।
'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' भारत के साथ-साथ दुनियाभर में अच्छी कमाई कर रही है। वर्ल्डवाइड इसने कुल 1718.62 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई अगर ऐसे ही जारी रही तो जल्द ही यह ‘पुष्पा 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1742.10 करोड़ रुपए है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'बाहुबली 2' और 'दंगल', 'धुरंधर 2' से आगे हैं।
'डकैत' का कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अदाकारी वाली साउथ की फिल्म 'डकैत' 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने चौथे दिन 2.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसका कुल कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु में रिलीज हुई है। इसमें फिल्ममेकर अनुराग कश्यप भी नजर आए हैं। इसकी कमाई पर 'धुरंधर 2' का असर पड़ा है।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' की कमाई
26 मार्च को भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने सोमवार को 1.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रविवार को फिल्म ने 3.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में इसने 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले हफ्ते में फिल्म ने 24.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 56.12 करोड़ रुपये हो गया है।
पानी की किल्लत पर सियासी घमासान, विधायक ने महापौर आवास पर धरने की दी चेतावनी
तेल की कीमतों में तेजी, शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक लुढ़का
फैंस का इंतजार होगा खत्म, ‘पंचायत’ सीजन 5 की रिलीज को लेकर आई नई खबर
सोने की कीमतों में बढ़ोतरी, चांदी में गिरावट – MCX का आज का रेट
फर्जी डॉक्टर बनकर मरीजों का इलाज कर रहे थे आरोपी, दमोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई
यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग? योगी कैबिनेट की पूरी लिस्ट
छात्रा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, अगवा करने के बाद हत्या की आशंका; जांच तेज
NEET पेपर लीक मामले में नया मोड़, दूसरा सेट लीक होने का दावा
यूपी के लखीमपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-मैजिक टक्कर में 10 की मौत
शिकागो के पास सड़क हादसे में भारतीय छात्रा की मौत, मिनी वैन खाई में गिरी