Bernard Arnault ने छीना Jeff Bezos के सिर से अमीरी का ताज
पिछले 24 घंटों में दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल हुआ। गुरुवार को जहां दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस थे, वहीं अब उसकी जगह एक बार फिर से बर्नार्ड अर्नाल्ट ने ले ली है।आपको बता दें कि टेस्ला के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में भले ही इजाफा हुआ है, लेकिन वह अब भी दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स ने दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट अपडेट की है। इस लिस्ट के अनुसार अब दुनिया में सबसे ज्यादा संपत्ति बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास हैं।आपको जानकर हैरानी होगी कि एलन मस्क और बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति में केवल 2 अरब डॉलर का अंतर है। इस अंतर की वजह से एलन मस्क दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।पिछले 24 घंटे में जेफ बेजोस की संपत्ति में 2.66 बिलियन की गिरावट आई है। इस गिरावट की वजह से अब जेफ बेजोस नंबर वन से लुढ़क कर नंबर 3 पर आ गए हैं।बर्नार्ड अर्नाल्ट की कंपनी के शेयरों में आई तेजी की वजह से पिछले 24 घंटे में उनकी संपत्ति में 3.16 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं अमेजन के शेयर में आई गिरावट के कारण जेफ बेजोस को 2.66 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।इस नुकसान के साथ वह अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। टेस्ला के शेयरों में आई तेजी से एलन मस्क की नेटवर्थ में 1.86 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।
कोरबा-पश्चिम की मेजबानी में अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का आगाज
मोहन यादव का राहुल पर हमला: कांग्रेस पूर्ण रूप से रसातल में जाएगी
मोनालिसा की शादी में PFI कनेक्शन, डायरेक्टर ने CM और PM से इंसाफ की अपील की
छतरपुर में दलित परिवार पर दबंगों का क्रूर हमला, मां-बेटी भी हुईं घायल
संदेहस्पद परिस्थितियों में भालुओं की मौत, बालाघाट में वन्यजीव संतुलन पर सवाल
ट्रंप बोले- होर्मुज पर निर्भर देशों को अमेरिकी मदद से इस मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए
राहुल गांधी का बड़ा बयान: ‘कांग्रेस गरीबों की पार्टी, नेता अमीर’, BJP पर भी निशाना
अखबार वितरक संघ कार्यालय को रेडक्रास सोसायटी ने भेंट किया वाटर कूलर