पन्ना में बलदेव जी का मंदिर रोमन शैली की अदभुत कारीगरी
पन्ना । मध्यप्रदेश के पन्ना में बलदेवजी का मंदिर एक अद्वितीय ऐतिहासिक धरोहर है, जो रोमन साम्राज्य के महलों की याद दिलाता है। यह मंदिर श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदेव जी को समर्पित है और इसका निर्माण बुंदेली राजा छत्रसाल की 10वीं पीढ़ी के महाराज रुद्रप्रताप सिंह जूदेव ने करवाया था। मंदिर का निर्माण 1876 में शुरु हुआ और 1879 में पूरा हुआ था।
गर्भगृह में स्थित प्रतिमा का मुख्य मार्ग से भी कर सकते हैं दर्शन
इस मंदिर का डिजाइन इटली के इंजीनियर ने तैयार किया था। मंदिर को भूकंपरोधी तकनीक से बनाया गया है, जिससे यह प्राकृतिक आपदाओं से पूरी तरह सुरक्षित है। मंदिर के प्रधान पुजारी बताते हैं कि गर्भगृह का ऐसा डिजाइन बनाया गया है कि मंदिर से 300 मीटर दूर मुख्य मार्ग से भी प्रतिमा के दर्शन हो सकते हैं।
प्रवेश द्वार पर 16 सीढ़ियां, 16 स्तंभों का विशाल मंडप और 16 छोटे गुंबद मौजूद
खास बात यह है कि इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर 16 सीढ़ियां, 16 स्तंभों का विशाल मंडप और 16 छोटे गुंबद मौजूद हैं। यह सब कृष्ण की 16 कलाओं का प्रतीक है। गर्भगृह में भगवान बलदेव की शालिग्रामी प्रतिमा विराजमान है, जो भक्तों को आस्था और भक्ति का अनुभव कराती है। मंदिर परिसर में वर्तमान में एक स्कूल का संचालन भी हो रहा है, जो स्थानीय बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह स्थानीय संस्कृति और शिक्षा का भी प्रतीक है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ मंदिर में किया भगवान शिव का अभिषेक