मलयेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की खराब शुरुआत..
शीर्ष भारतीय शटलर साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत का खराब प्रदर्शन जारी है। ये दोनों मंगलवार को 1,250,000 डॉलर इनाम वाले मलयेशिया ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गये। दो बार की राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना चीन की हान यू से 12-21 21-17 12-21 से हार गईं। साइना पिछले कुछ वर्षों में कई बार चोट से जूझ चुकी हैं। साथ ही वह खराब फॉर्म से भी गुजर रही हैं। 2022 में भी साइना का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।पहला गेम गंवाने के बाद दुनिया की 30वें नंबर की खिलाड़ी साइना ने वापसी करते हुए महिला एकल के पहले दौर के मैच में निर्णायक मुकाबले में वापसी की।
हालांकि, 2012 की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता आगे की राउंड में पिछड़ गईं।दुनिया के पूर्व नंबर एक श्रीकांत का प्रदर्शन और खराब रहा। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुके श्रीकांत को जापान के केंता निशिमोटो ने लगातार दो गेमों में 21-19, 21-14 से हराया। वर्ल्ड रैंकिंग में 13वें नंबर के श्रीकांत ने शुरुआती गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन निशिमोटो बढ़त लेने में सफल रहे। दूसरे गेम में दोनों शटलर 12-12 से बराबरी पर थे, लेकिन जापानी खिलाड़ी वहां से मुकाबला जीतकर ले गए।
आकर्षी कश्यप को भी चीनी ताइपे की वेन ची सू ने महिला एकल के पहले मैच में 10-21 8-21 से मात दी। आज ही त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी हांगकांग की युंग नगा टिंग और युंग पुई लाम से भिड़ेगी। वहीं, पुरुष युगल के पहले दौर में कृष्णा गरगा और विष्णुवर्धन पंजाला दक्षिण कोरिया की कंग मिन ह्युक और सियो सेउंग जे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप