ठगी से बचें... नहीं बन रहे आयुष्मान कार्ड
भोपाल । प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 70 साल की उम्र के बुजुर्गों को धोखाधड़ी शुरू हो गई है। आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर मनमाना शुल्क वसूले जाने और बिना दस्तावेज के ही पांच लाख रुपए तक का इलाज मुहैया करवाने वालों का फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। शासन के निर्देश जारी होने के बाद ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाना है। हालांकि अभी स्वास्थ्य विभाग से 70 साल से अधिक के बुजुर्गों की सूची तैयार करने की खानापूर्ति की जा रही है।
सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए योजना के निर्देश के पहले ही बिचौलिए और दलाल सक्रिय हो जाते हैं। इन दिनों एमपी ऑनलाइन और कई तरह के कम्प्यूटर का काम करने वाले दलाल आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर वसूली कर रहे हैं। ठगी का शिकार हो रहे बुजुर्ग जब कलेक्टर कार्यालय में जानकारी के लिए पहुंचे तो खुलासा हुआ कि बुजुर्गों से आयुष्मान कार्ड बनाने के नाम पर 200 से 500 रुपए तक की ठगी की जा रही है। अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि अभी आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे हैं। ठगी से बचें, शासन के निर्देश के बाद ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसकी घोषणा और कार्रवाई शुरू करने के लिए पृथक से निर्देश भी जारी किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार जैसे ही आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, उसके लिए जागरूकता अभियान भी शुरू होगा। ज्ञात हो कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देश के बाद आयुष्मान वॉकेथान का आयोजन किया गया था, जिसके बाद बुजुर्गों में आयुष्मान कार्ड को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई।
पूर्व डिप्टी CM प्यारे लाल कंवर परिवार ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
धर्मेंद्र प्रधान का बयान: एनसीईआरटी-यूजीसी के नियमों पर विवाद टल सकता था
एम. के. स्टालिन ने जारी की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम उम्मीदवारों की सूची, 164 सीटों पर उतरेगी पार्टी
पश्चिम एशिया संकट: PAK में तेज हुई मध्यस्थता, ईरान-US तनाव पर होगी अहम बैठक
KKR vs MI: 35 मुकाबलों में किस टीम का दबदबा?
आंध्र प्रदेश विधानसभा में अमरावती पर बड़ा फैसला, सीएम नायडू का केंद्र से अनुरोध
IPL vs PSL: पाकिस्तान को फिर झटका, कमेंटेटर ने भी छोड़ा PSL
दुष्कर्म मामलों में गोपनीयता पर जोर, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट्स को दी चेतावनी
जांजगीर-चांपा में रफ्तार का कहर, दो बाइक की भिड़ंत में 2 की मौत
केरल की सियासत में घमासान, सतीशन पर RSS से संपर्क के आरोप