जल बोर्ड मामले में ED के छापे पर आतिशी की प्रतिक्रिया
दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी की छापे को आम आदमी पार्टी ने साजिश बताया है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा, "ईडी क्या करता है, किसके खिलाफ काम करता है, किसके आदेश पर काम करता है, यह जगजाहिर है।"उन्होंने कहा, "भाजपा की 'वाशिंग मशीन' सभी ने देखी है। भाजपा को समर्थन देने के बाद अजित पवार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के विरुद्ध ईडी ने चीनी सहकारी और सिंचाई घोटाले को बंद कर दिया। प्रफुल्ल पटेल, हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ भी भ्रष्टाचार के मामले बंद हो गए।"उन्होंने कहा कि दो वर्षों से आबकारी घोटाले, स्कूल कक्षाओं के निर्माण, मोहल्ला क्लीनिक सहत कई तरह के मामलों की जांच कर रही ईडी और सीबीआई को एक भी साक्ष्य नहीं मिला है। आम आदमी पार्टी ने कभी एक रुपये का भी भ्रष्टाचार नहीं किया है, न कभी करेगी। भाजपा जितनी चाहे जांच करा ले कुछ नहीं मिलेगा।
नहीं चली Aaditya Thackeray की, राज्यसभा जाएंगे Sharad Pawar
पीएम मोदी ने राजनीतिक और नैतिक रूप से आत्मसमर्पण कर दिया: Mallikarjun Kharge का बड़ा आरोप
राजेश राजौरा को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार, अनुराग जैन 5 दिन की छुट्टी पर
नरेंद्र मोदी ने इमैनुएल मैक्रों से की बातचीत, पश्चिम एशिया के तनाव पर चर्चा
जियोपॉलिटिक्स के महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे Narendra Modi, चीफ गेस्ट होंगे Alexander Stubb
छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 13 ट्रेनें 3 दिन तक रद्द, यात्रियों को अलर्ट
महायुद्ध की आहट हिंद महासागर तक, Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
हर साल 14,000 नई भर्तियों से दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा और मजबूत
जस्टिस Surya Kant ने भूटानी न्यायपालिका में तकनीकी सुधार की दी सलाह