एप्पल ने आईफोन की कीमत 6,000 तक घटाई
नई दिल्ली । बजट में मोबाइल फोन पर आयात शुल्क में कमी की घोषणा के बाद एप्पल ने भारत में आईफोन की कीमतें 6,000 रुपये तक घटा दी हैं। एप्पल की तरफ से जारी नई कीमत सूची के मुताबिक आयातित आईफोन प्रो मॉडलों की कीमत में 5,100-6,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। एप्पल पहले आईफोन 15 प्रो को 1,34,900 रुपये और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल को 1,59,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेच रही थी। भारतीय ग्राहकों के लिए 128 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन प्रो मॉडल की कीमत 3.7 प्रतिशत की कटौती के बाद 1,29,800 रुपये होगी। इसी के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन प्रो मैक्स की कीमत 1,59,900 रुपये से घटकर 1,54,000 रुपये हो गई है। इसके साथ एप्पल ने आईफोन के भारत में विनिर्मित 13, 14 और 15 शृंखला वाले आईफोन की कीमतों में भी 300 रुपये की कमी की है जबकि आईफोन एसई मॉडल 2,300 रुपये सस्ता हो गया है। आईफोन मॉडलों की कीमतों में यह बदलाव मोबाइल फोन और चार्जर पर आयात शुल्क को 20 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने के बजट प्रस्ताव के बाद हुआ है।
CRPF में भ्रष्टाचार के आरोप: क्या डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों को मिल रहा संरक्षण?
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई की सैलरी में छप्परफाड़ इजाफा, जानें पूरा गणित
योजना के तहत महिलाएं आसानी से व्यापार और उद्यमिता के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकेंगी।
डीएनए जांच न होने से हत्या साबित नहीं, बिलासपुर हाई कोर्ट ने तीन आरोपियों को किया बरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल: बैटिंग बनाम बॉलिंग की जंग में कौन मारेगा बाजी?
अहमदाबाद में अग्निपरीक्षा: फाइनल से पहले सैंटनर का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जैसा अंदाज, क्या भारत के साथ माइंड गेम?