परिचित ने होटल ले जाकर युवती से किया दुष्कर्म
भोपाल। अशोका गार्डन थाना पुलिस ने यूपी की रहने वाली महिला की शिकायत पर परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोप है की काम के दौरान हुई पहचान के बाद आरोपी ने उसे होटल ले जाकर धकमाते हुए अपनी हवस का शिकार बना लिया। बाद में युवक उस पर फिर से शारीरिक संबध बनाने का दबाव डाल रहा था, इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया की वह मूल रुप से उत्तरप्रदेश की रहने वाली है, ओर काम की तलाश में भोपाल आई थी। यहॉ वह इलाके में रहते हुए औद्योगिक क्षेत्र अशोका गार्डन की एक फैक्ट्री में काम करती है। उसके साथ ही आरोपी सुनील लोधी नामक युवक भी काम करता है। एक साथ काम करने के कारण उनके बीच खासी पहचान हो गई थी। आरोप है कि बीती 6 अप्रैल की दोपहर सुनील लोधी ले उसे किसी आवश्यक काम का बहाना करते हुए मिलने बुलाया था। पीड़ीता जब उससे मिलने पहुंची तब आरोपी उसे अपने साथ होटल जगदंबा लेकर पहुंचा और वहॉ उसे धमकाते हुए दुष्कर्म कर डाला। बाद में आरोपी ने महिला को घटना के बारे में किसी को बताने या शिकायत करने पर जान से खत्म करने की धमकी देकर छोड़ दिया। उसकी धमकी के डर से महिला ने उसकी करतूत के बारे में किसी को नहीं बताया। इससे आरोपी की हिम्मत बढ़ गई और उसने दौबारा पीड़ीता के साथ शारीरिक संबध बनाने का दबाव बनाते हुए उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत कर सारी बात अपने पति को बताई। पति उसे लेकर थाने पहुंचा जहॉ पुलिस ने आरोपी सुनील लोधी के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओ में मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिये है।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, 193 विपक्षी सांसदों ने दिया नोटिस
विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा का विपक्ष ने किया बहिष्कार, उमेश पटेल ने लगाए गंभीर आरोप
दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
क्या है छत्तीसगढ़ की ‘गौधाम योजना’? चरवाहों और गौ सेवकों को मिलेंगे पैसे
उद्घाटन के चार दिन बाद ही दिल्ली मेट्रो लाइन से 1000 मीटर सिग्नल केबल चोरी
बलरामपुर के तुर्रीपानी गांव में अफीम की खेती का खुलासा, दो गिरफ्तार; 2 करोड़ की अफीम जब्त
मंदसौर में दशा माता पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 15 महिलाएं घायल
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक ने स्कूटी में लगाई आग, घटना CCTV में कैद
आंध्र प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, ₹47 करोड़ की सिंथेटिक ड्रग्स बरामद